भारत और अमेरिका में रविवार को कई अहम घटनाएं घटित हुईं जिन्हें सुर्खियों में जगह मिलीं। यूं तो पूरे विश्व की नजर भारत और अमेरिका पर रहती ही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से एनडीए सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इधर अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक विमान दुर्घनटाग्रस्त हो गया। इस विमान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पीएम मोदी आज से एनडीए सांसदों के साथ बैठक करेंगे।HIGHLIGHTSआज से NDA सांसदों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी।
अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप।
अमेरिका में विमान हादसे में तीन की मौत।
वाशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। भारत और अमेरिका में रविवार को कई अहम घटनाएं घटित हुईं, जिन्हें सुर्खियों में जगह मिलीं। यूं तो पूरे विश्व की नजर भारत और अमेरिका पर रहती ही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार से एनडीए सांसदों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठके आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित की जाएंगी। इधर, अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक विमान दुर्घनटाग्रस्त हो गया। इस विमान हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
भारत के प्रमुख समाचार (India Top News)
आज से NDA सांसदों के साथ बैठक करेंगे PM Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एनडीए गठबंधन को और तैयार करने के इरादे से सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों के समूहों की बैठक सोमवार से लेना शुरू करेंगे। यह बैठकें 10 अगस्त तक जारी रहेंगे।
अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का लगाया आरोप
केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के प्रतिनिधिमंडल पर कटाक्ष किया और पूछा कि वे मणिपुर मुद्दे पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं? हम तो पहले दिन से ही मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।
पीएम मोदी ने 'मिनी ब्राजील' की सुनाई कहानी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के एक गांव का जिक्र किया। इस गांव को उन्होंने 'मिनी ब्राजील' बताया है। पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में मिनी ब्राजील की कहानी सुनाई। पीएम मोदी ने मिनी ब्राजील का जिक्र करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के शहडोल में फुटबॉल क्रांति नाम के एक कार्यक्रम ने यहां के युवाओं की जिंदगी बदल दी है। इसने न सिर्फ उन्हें नशे के चंगुल से बाहर निकाला है, बल्कि देश को कई प्रतिभावान खिलाड़ी भी दिए हैं।
अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अवमानना के क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करते समय अदालतों को अतिसंवेदनशील नहीं होना चाहिए या भावनाओं में नहीं बहना चाहिए। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने ये टिप्पणियां कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश रद करते हुए कीं जिसने अदालत की अवमानना के लिए एक डाक्टर का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अविश्वास प्रस्ताव पर क्या बोले मनीष तिवारी?
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को मंजूर किए जाने के बाद पारित हुए सभी विधेयक संवैधानिक रूप से उचित नहीं हैं। तिवारी ने जोर देकर कहा कि कोई भी विधायी कामकाज प्रस्ताव के परिणाम सामने आने के बाद ही होना चाहिए, न कि इससे पहले। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद 10 दिन की अवधि का इस्तेमाल विधेयकों को पारित कराने के लिए नहीं किया जा सकता।
अमेरिका के प्रमुख समाचार (America Top News)
अमेरिका में विमान हादसा, तीन की मौत
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में रविवार को विमान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया हवाईअड्डे पर सिंगल इंजन वाला एक विमान हैंगर (विमानशाला) से टकरा गया। हैंगर से टकराने के बाद विमान में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में आग लगने के बाद एक पायलट और दो यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ये एक छोटा हवाई जहाज था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
वाशिंगटन में एटीवी वाहन पलटने से चार की मौत
वाशिंगटन में शनिवार को एक वाहन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मध्य वाशिंगटन के ओकानोगन-वेनाची राष्ट्रीय वन में एक सड़क पर एक ऑल-टेरेन वाहन के पलट जाने और उसमें आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई
मिशिगन में गोलीबारी, पांच लोग घायल
मिशिगन में रविवार सुबह गोलीबारी हुई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई है। लांसिंग पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि
0 comments: