Saturday, August 5, 2023

2004 में पाकिस्तान के खिलाफ MS Dhoni ने क्यों नहीं किया डेब्यू, पूर्व BCCI सिलेक्टर का बड़ा खुलासा

SHARE

 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ MS Dhoni ने क्यों नहीं किया डेब्यू, पूर्व BCCI सिलेक्टर का बड़ा खुलासा





पूर्व बीसीसीआई सेलेक्टर सबा करीम ने खुलासा किया है कि उन्होंने 2004 में पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में धोनी का नाम प्रस्तावित किया था लेकिन गांगुली ने धोनी को खेलते हुए नहीं देखा था। इसके चलते धोनी को टीम में जगह नहीं दी गई थी। हालांकि बाद में इसी साल धोनी ने बांग्लादेश के लिएए वनडे करियर का डेब्यू किया था।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Dhoni was not selected for the 2003-04 Pakistan series: एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट का वो नाम जिसे हर कोई जानता है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट का एक अलग मुकाम पर पहुंचाया है। ऐसे में अब पूर्व बीसीसीआई सेलेक्टर सबा करीम ने खुलासा किया है।

2004 में किया वनडे डेब्यू-

सबा ने बताया कि उन्होंने 2004 में पाकिस्तान दौरे 2004 India vs Pakistan के लिए भारतीय टीम में धोनी का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन गांगुली ने धोनी को खेलते हुए नहीं देखा था। सबा ने बताया कि कैसे वह पहली बार धोनी से मिले थे। धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, लेकिन टीम इंडिया 2004 में ही पाकिस्तान दौरे पर गई थी। इस सीरीज में धोनी को जगह नहीं मिली।

धोनी के करियर में अहम मोड़-

धोनी ने 2004 MS Dhoni Debut में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था, लेकिन टीम इंडिया 2004 में ही पाकिस्तान दौरे पर गई थी। इस सीरीज में धोनी को जगह नहीं मिली। इसके बाद धोनी ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत में एक सीरीज खेली थी। इसके साथ ही करीम ने धोनी के करियर के कुछ महत्वपूर्ण पलों की बात भी की। उन्होंने ने बताया कि कैसे बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हुए वह धोनी से मिले थे।

क्या बोले सबा करीम-

करीम ने कहा कि "मुझे याद है मैं उस समय कोलकाता में था और सौरव गांगुली कप्तान थे। मैं उनसे मिलने गया और मैंने उनसे कहा कि एक ऐसा कीपर है, जिसे भारतीय टीम में आना चाहिए और वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और एक सुरक्षित कीपर है। दुर्भाग्यवश पाकिस्तान दौरे से ठीक पहले सौरव ने एमएस को खेलते हुए नहीं और उन्हें उस दौरे के लिए नहीं चुना गया था।"

धोनी के करियर के अहम मोड़-

सबा ने बताया कि जब धोनी को उन्होंने रणजी ट्रॉफी में देखा औऱ कीपिंग के लिए जो सिखाया वो उन्हें आज भी याद है। यह धोनी के करियर का पहला अहम मोड़ था। धोनी के करियर का दूसरा निर्णायक मोड़ केन्या में भारत 'ए', पाकिस्तान 'ए' और केन्या के बीच त्रिकोणीय सीरीज थी। और तीसरा पाकिस्तान के खिलाफ 2004 की सीरीज।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: