यामी गौतम की आर्टिकल-370 ने गड़ाई 100 करोड़ पर नजर, मंडे को ताबड़तोड़ हुई कमाई
Yami Gautam की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म Article 370 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और ये फिल्म अब तीसरी वीक में कदम रख चुकी है। दो हफ्तों में Box Office पर हाफ सेंचुरी बनाने वाली इस फिल्म का मकसद अब 100 करोड़ कमाना है। यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 का सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा चलिए जानते हैं।

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को आर्टिकल-370 की तैयारी
HIGHLIGHTSआर्टिकल-370 ने सोमवार को कर ली इतनी कमाई
सभी फिल्मों को पछाड़ 100 करोड़ की राह पर यामी गौतम की फिल्म
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में किया इतना बिजनेस
यामी गौतम के लिए साल 2024 की शुरुआत काफी अच्छी हुई। एक तरफ जहां उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल-370' (Article-370) को दर्शकों से वाहवाही मिली।
विद्युत् जामवाल की 'क्रैक' और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'तेरी बातों में उलझा जिया' का बॉक्स ऑफिस से सफाया करने यामी गौतम की मूवी को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं।
आर्टिकल-370 ने अब अपने तीसरे हफ्ते में कदम रख दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रविवार को 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली आर्टिकल-370 का सोमवार को कैसा हाल रहा चलिए जानते हैं।
सोमवार को आर्टिकल 370 के खाते में आए इतने करोड़
कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाने की वजह को विस्तार से बताती हुई इस फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब भा रही है, यही वजह है कि डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस (Article 370 Box Office) पर भी कम बजट की ये फिल्म एक बेहतरीन कमाई कर रही है। यामी गौतम (Yami Gautam) स्टारर 'आर्टिकल-370' के लिए संडे का दिन काफी अच्छा रहा और फिल्म ने 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।
हालांकि, अन्य फिल्मों की तरह वर्किंग डेज की वजह से आर्टिकल-370 की कमाई में भी गिरावट देखने को मिली, लेकिन अन्य फिल्मों के मुकाबले यामी की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर गयी। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.75 करोड़ का सिंगल डे पर बिजनेस किया है।
आर्टिकल 11 डेज कलेक्शनपहला दिन - 5.9 करोड़ रुपए
दूसरा दिन - 7.4 करोड़ रुपए
तीसरा दिन - 9.6 करोड़ रुपए
चौथा दिन - 3.25 करोड़ रुपए
पांचवा दिन - 3.3 करोड़ रुपए
छठा दिन - 3.15 करोड़ रुपए
सातवां दिन - 3 करोड़ रुपए
आठवां दिन - 3 करोड़ रुपए
नौंवा दिन - 5.5 करोड़ रुपए
दसवां दिन - 6.5 करोड़ रुपए
ग्याहरवा दिन - 1.75 करोड़ रुपए
टोटल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 52.6 करोड़ रुपए
100 करोड़ की तरफ नजरें गड़ाकर बैठी है आर्टिकल 370
दूसरे हफ्ते में ही आदित्य धर के निर्देशन में बनी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म आर्टिकल-370 ने हाफ सेंचुरी मार दी थी। अब यामी गौतम स्टारर ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी में है। इस फिल्म ने 11 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 52.6 करोड़ तक का नेट कलेक्शन किया है।

इंडिया में ग्रॉस अब तक ये फिल्म 60 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। इंडिया के अलावा वर्ल्ड वाइड भी आर्टिकल-370 की रफ्तार काफी अच्छी है और मूवी ने 67 करोड़ कमा लिए हैं।

0 comments: