Tuesday, March 5, 2024

रणदीप हुड्डा की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, यमुनाबाई बन छाईं Ankita Lokhande

SHARE

 रणदीप हुड्डा की फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज, यमुनाबाई बन छाईं Ankita Lokhande


Randeep Hooda स्टारर फिल्म Swatantrya Veer Savarkar का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विनायक दामोदर सावरकर पर आधारित फिल्म में रणदीप हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई है। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने फिल्म का निर्देशन और निर्माण भी किया है। कई सालों से वह इस फिल्म की तैयारी कर रहे थे। आखिरकार अब मूवी का ट्रेलर भी आउट हो गया है।

रिलीज हुआ स्वातंत्र्य वीर सावरकर का ट्रेलर। 
HIGHLIGHTSरिलीज हुआ स्वातंत्र्य वीर सावरकर का ट्रेलर
विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका में छाए रणदीप हुड्डा
इस दिन रिलीज होगी रणदीप हुड्डा की फिल्म

Swatantrya Veer Savarkar Trailer OUT: रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को लेकर लम्बे समय से बज बना हुआ है। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में अभिनेता एक-एक सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

रणदीप हुड्डा स्टारर स्वातंत्र्य वीर सावरकर क्रांतिकारी नेता विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की बायोपिक है। फिल्म में अभिनेता ने सावरकर की भूमिका निभाई है। रणदीप भारत को आजादी दिलाने वाले उस महान नेता की कहानी लेकर आए हैं, जिनसे लोग कम वाकिफ हैं।

दमदार है स्वातंत्र्य वीर सावरकर का ट्रेलर

'हम सबने पढ़ा है कि भारत को आजादी अहिंसा से ही मिली है। यह वो कहानी नहीं है।' रणदीप हुड्डा के इस डायलॉग के साथ स्वातंत्र्य वीर सावरकर के ट्रेलर की शुरुआत होती है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे सावरकर ने अखंड भारत की लड़ाई लड़ी। भारत को आजाद करने के लिए उन्होंने किस तरह अपनी फौज खड़ी की और अंग्रेजों भारत से भगाने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का दम लगा दिया था।

अपने क्रांतिकारी व्यवहार के चलते सावरकर को अंग्रेजों का जुल्म भी सहना पड़ा था। उन्हें दो बारा काला पानी की सजा दी गई, बुरी तरह पीटा गया। हालांकि, फिर भी सावरकर ने हार नहीं मानी और अपनी लड़ाई जारी रखी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: