अबू धाबी के हिंदू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पहले ही दिन 65 हजार लोगों ने किया दर्शन; भीड़ देख रह जाएंगे दंग
अबू धाबी का हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए रविवार से खुल गया है। पहले ही दिन लगभग 65 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए। बता दें कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था। BAPS हिंदू मंदिर हर मंगलवार से शनिवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा और हर सोमवार को मंदिर बंद रहेगा ।

अबू धाबी के हिंदू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। BAPS Abu Dhabi Hindu Mandir: सयुंक्त अरब अमीरात के अबू धाबी का हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए खुल गया है। मुस्लिम देश में पहली बार हिंदू श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। BAPS की आधिकारी वेबसाइट के अनुसार, पहले ही दिन 65,000 से अधिक तीर्थयात्री बीएपीएस हिंदू मंदिर पहुंचे।
बता दें कि रविवार को यह मंदिर आम जनता के लिए खोला गया था। मंदिर खुलते ही शाम को यहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने पूजा-अर्चना की। बता दें कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था।

0 comments: