Friday, June 28, 2024

कौन है वो महिला जिसने मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू पर की काला जादू करने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE

 कौन है वो महिला जिसने मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू पर की काला जादू करने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार


Maldives President Mohamed Muizzu मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश की गई है। काला जादू की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और उसके दो साथियों को भी पकड़ा है। महिला पर आरोप है कि वो मोइज्जू पर प्रभाव जमाना चाहती थी जिसके चलते उसने ये हथकंडा अपनाया था।

 मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू पर काला जादू करने की कोशिश की गई है। इस आरोप में अब एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला पर आरोप है कि वो मोइज्जू पर प्रभाव जमाना चाहती थी।

सात दिन की रिमांड पर भेजा गया

दरअसल, ये महिला मोइज्जू की कैबिनेट मंत्री फातिमा शमनाज है। फातिमा मोइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री है। फातिमा और उसके साथ दो और लोगों को राष्ट्रपति पर काला जादू करने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे सात दिनों के रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कारण काला जादू करने की कोशिश की

आरोप है कि महिला मंत्री फातिमा राष्ट्रपति मोइज्जू की गुड बुक्स में शामिल होना चाहती थीं। फातिमा कैबिनेट में बड़ा मंत्रालय चाह रही थी। फातिमा के घर छापे में काले जादू से जुड़ी कई चीजें भी मिली हैं।
कौन है शमनाज

मोइज्जू सरकार में पर्यावरण मंत्री बनने से पहले फातिमा माले सिटी काउंसिल में हेनवीरू साउथ की काउंसलर थी। इसके बाद उसने मंत्री पद संभालने के लिए काउंसलर के पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले फातिमा राष्ट्रपति भवन में अहम पद पर थीं।

फातिमा शमनाज मुइज्जू और उनकी पत्नी के करीबी अधिकारी एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। दोनों अब तलाकशुदा हैं। शमनाज के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक केवल डेढ़ साल का है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: