Sonu Nigam ने अयोध्या वाले ट्वीट पर ट्रोलिंग के बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं हैरान हूं, न्यूज वाले भी...'
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सोनू निगम सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए हैं। एक ट्वीट को लेकर सिंगर को खूब भला बुरा कहा गया। हालांकि ये ट्वीट सोनू निगम ने किया भी नहीं था। सिंगर 7 साल पहले ही ट्विटर की दुनिया से खुद को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि उनके नाम के साथ ब्लू टिक वाला एक एक्स अकाउंट मौदूज हैं जो सिंगर को भार पड़ गया।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने देशभर में हलचल मचाई। सबसे ज्यादा ध्यान उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोक सभा सीट ने खींचा। अयोध्या राम मंदिर के लिए प्रसिद्ध इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की हार को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
इनमें एक ट्वीट सोनू निगम नाम के एक्स हैंडल से भी वायरल हुआ। ज्यादातर लोगों ने इसे फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का अकाउंट समझ लिया और नतीजा ये हुआ कि उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा गया।
सोनू निगम 7 साल पहले ही ट्विटर (अब एक्स) की दुनिया से खुद को अलग कर चुके हैं और उनका कोई अकाउंट नहीं है। हालांकि, ब्लू टिक के साथ उनके नाम वाला एक एक्स अकाउंट मौजूद है। एक जैसा नाम होने की वजह से कई बार लोगों को कन्फ्यूजन हो चुका है। 4 जून को भी ऐसा ही हुआ।
सोनू निगम ने स्पष्ट किया मामला
सोनू निगम ने अयोध्या को लेकर बुरी तरह ट्रोल होने पर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। सिंगर ने हैरानी जताई कि कैसे बिना अकाउंट का बायो जांचे लोगों ने उन्हें भला बुरा कहना शुरू कर दिया था। यहां तक कई मीडिया हाउस ने भी बिना परखे ट्वीट को उनके नाम से पब्लिश कर दिया। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, सोनू निगम ने स्पष्ट किया कि वायरल हुआ ट्वीट उनका नहीं था।

0 comments: