Monday, August 5, 2024

अमेरिकी धावक नोआन लाइल्स बने विश्व के सबसे तेज पुरुष, 9.79 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर की दौड़

SHARE

 अमेरिकी धावक नोआन लाइल्स बने विश्व के सबसे तेज पुरुष, 9.79 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर की दौड़


Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक में अमेरिकी धावक नोआन लाइल्स ने इतिहास रच दिया है। नोआन लाइल्स दुनिया के सबसे तेज पुरुष बन गए हैं। उन्होंने 9.79 सेकेंड में 100 मीटर की रेस पूरी कर गोल्ड मेडल जीता है। 10 सेकेंड की इस रेस में मुकाबला दुनिया के टॉप एथलीटों के बीच हुआ। जमैका के फर्राटा धावक किशेन थांपसन दूसरे स्थान पर रहे।

Paris Olympics 2024: नोआह लाइल्स बने सबसे तेज धावक।

 अमेरिकी धावक नोआह लाइल्स ने आखिरकार वह कर दिखाया जिसकी चर्चा पिछले एक महीने से पूरे विश्व में हो रही थी। सबसे रोमांचक दौड़ में से एक पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नोआह लाइल्स विश्व के सबसे तेज पुरुष बन गए हैं। सांसों को थाम देने वाले उस 10 सेकेंड में विश्व के शीर्ष एथलीटों के बीच ऐसा मुकाबला हुआ कि सेकेंड के छोटे हिस्से में भी अंतर पता नहीं चल सका।

जीवन का सर्वश्रेष्ठ 9.79 सेकेंड का समय निकालकर अमेरिकी धावक लाइल्स ने दौड़ पूरी की, पर वह ऐसा करने वाले एकमात्र धावक नहीं थे। जमैका के फर्राटा धावक किशेन थांपसन ने भी दौड़ इतने ही समय में पूरी की, पर सेकेंड के भी 1000वें हिस्से (.784) और (.789) में दोनों के बीच अंतर निकाला जा सका, जिससे स्वर्ण और रजत पदक धारक मिले।

वहीं, पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता इटली के जैकब्स मार्सेल ने 9.85 सेकेंड में दौड़ पूरी कर सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, पर फिर भी वह पांचवें स्थान पर रहे। अमेरिकी धावक फ्रेड कर्ली 9.81 सेकेंड के साथ कांस्य विजेता बने।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: