Saturday, December 14, 2024

Allu Arjun को देख भर आईं पत्नी Sneha Reddy की आंखें, पति को Kiss कर लगाया गले, बेटा भी हुआ इमोशनल

SHARE
Allu Arjun को देख भर आईं पत्नी Sneha Reddy की आंखें, पति को Kiss कर लगाया गले, बेटा भी हुआ इमोशनल

शुक्रवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को संध्या थिएटर में महिला की मौत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और एक रात उन्हें जेल में भी बितानी पड़ी। पुष्पा स्टार अब रिहा हो चुके हैं। शनिवार की सुबह जेल के बाहर उनका परिवार अभिनेता को लेने आया। इस दौरान अल्लू अर्जुन की पत्नी का एक वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है।

जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन को देख इमोशनल हुईं स्नेहा रेड्डी। फोटो क्रेडिट- एक्स


शुक्रवार को अल्लू अर्जुन के ऊपर गाज गिर गई। 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को अभिनेता को घर से गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) टूट गई थीं।


अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद ही उन्हें जेल भेज दिया गया और फिर तुरंत उन्हें अंतरिम बेल भी मिल गई। मगर इसके बावजूद उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी, जिसके चलते उनकी पत्नी स्नेहा पर क्या बीती है, यह उनके लेटेस्ट वीडियो से साफ जाहिर हो रहा है।


पति को देख भावुक हुईं स्नेहा रेड्डीअल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप में स्नेहा रेड्डी अपने पति को देखते ही इमोशनल हो जाती हैं। वह पहले अपने पति को गाल पर किस करती हैं और उन्हें जोर से गले लगा लेती हैं। स्नेहा की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहा है। वह अपने को गले लगकर अपने इमोशन को छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

इस दौरान अल्लू अर्जुन भी अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में एक्टर का बेटा भी दिख रहा है। बेटे ने अपनी मां और पिता को गले लगाया। यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

गिरफ्तारी पर बोले अल्लू अर्जुन

शनिवार को जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन ने पहली बार अपनी गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ी है और पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।" एक्टर ने फैंस को भरोसा दिलाया कि अब चिंता की कोई बात नहीं है और साथ ही समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद किया है।

बात करें वर्क फ्रंट की तो इन दिनों अल्लू अर्जुन एक्शन थ्रिलर तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ के पार कारोबार किया है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: