Saturday, December 14, 2024

दिल जीतने में नहीं Rekha का मुकाबला, Raj Kapoor की तस्वीर देख किया ऐसा काम, फूले नहीं समाए लोग

SHARE
दिल जीतने में नहीं Rekha का मुकाबला, Raj Kapoor की तस्वीर देख किया ऐसा काम, फूले नहीं समाए लोग

हिंदी सिनेमा में ऐसे कई अभिनेता हुए जिन्होंने अपने अभिनय से कई जनरेशन की यादों में जगह बनाई है। ऐसे ही एक कलाकार का नाम है राज कपूर। बीते दिन राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर पूरा कपूर खानदान एक इवेंट के लिए साथ नजर आया। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने शाम की रौनक बढ़ाई जिसमें रेखा ने हर किसी का दिल जीत लिया।

राज कपूर की तस्वीर देखते ही भावुक हुईं रेखा

 Raj Kapoor 100th Birth Anniversary: बॉलीवुड में कपूर खानदान की एक अलग पहचान है जिसे हर जनरेशन अपने शानदार अभिनय से आगे बढ़ा रही है। इस वक्त राज कपूर की 100वीं बर्थ एनीवर्सरी का शोर हर तरफ सुनाई दे रहा है। इस मौके पर दिवंगत अभिनेता की 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग होने वाली है। ऐसे में जब मुंबई में फेस्टिवल की आगाज हुआ तो कपूर खानदान के इस खुशी में सारा बॉलीवुड भी पहुंचा नजर आया।


इस दौरान कई स्टार्स को इवेंट की रात पोज करते देखा गया जिसमें एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा ने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने अपने स्वीट जेस्चर से हर किसी का दिल जीत लिया।


राज कपूर की फोटो देख भर आईं एक्ट्रेस की आंखेदरअसल इवेंट में पहुंचने से पहले हर कोई राज कपूर और उनकी फिल्मों से जुड़े पोस्टर के आगे पोज कर रहा था। इस दौरान जब रेखा की बारी आई तो उन्हें अभिनेता की फोटो के पास खड़े इमोशनल होते देखा गया।


यही नहीं अभिनेत्री ने भावुक होते हुए पोस्टर को किस किया। हालांकि मीडिया के आगे रेखा ने अपने इमोशन्स पर कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की लेकिन उनके नम आंखे फैंस से छिप नहीं सकीं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: