अमेरिका में 24 घंटे में तीसरा बड़ा हमला, अब न्यूयॉर्क के क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी
US Firing News अमेरिकी में 24 घंटे के अंदर तीसरा बड़ा हमला हुआ है। अब न्यूयॉर्क के क्वींस में एक नाइट क्लब में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस नाइट क्लब में यह घटना हुई उसका नाम अमजूरा नाइट क्लब है। गोलीबारी बीती रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई।
US Firing News अमेरिका में गोलीबारी से हड़कंप। (फाइल फोटो)अमेरिकी में 24 घंटे के अंदर तीसरा बड़ा हमला हुआ है। अब न्यूयॉर्क के क्वींस में एक नाइट क्लब में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस नाइट क्लब में यह घटना हुई, उसका नाम अमजूरा नाइट क्लब है। गोलीबारी बीती रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई।
पुलिस विभाग की कई इकाइयां उस स्थान पर पहुंचीं जहां जमैका लॉन्ग आइलैंड रेल रोड स्टेशन के पास गोलीबारी हुई थी ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और संदिग्धों को पकड़ा जा सके। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि संदिग्धों की पहचान हुई है या नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ितों की स्थिति के बारे में भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

0 comments: