Tuesday, February 11, 2025

1800 करोड़ कमाने वाली 'पुष्पा 2' कहां हुई फ्लॉप? 10 करोड़ के लिए भी तरसी

SHARE

 1800 करोड़ कमाने वाली 'पुष्पा 2' कहां हुई फ्लॉप? 10 करोड़ के लिए भी तरसी


Pushpa 2 Box Office अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म पुष्पा 2 ने देश और विदेश तक अपनी धमाकेदार कमाई का डंका बजाया। रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करने वाली इस मूवी ने करीब 2 महीनों तक सिनेमाघरों में राज किया। बॉक्स ऑफिस तमाम भाषाओं में शानदार कलेक्शन वाली पुष्पा- द रूल एक भाषा में 10 करोड़ की कमाई करने के लिए भी तरसती रही।

पुष्पा 2 कलेक्शन रिपोर्ट अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

Pushpa 2 Collection Till Now: फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धूम मचाने के बाद अब शांत हो गई है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर इस मूवी के कमाई के लेटेस्ट आंकड़े भी आना बंद हो गए हैं। अब पुष्पा- द रूल के टोटल कलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


दुनियाभर में 1800 से करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली पुष्पा पार्ट 2 एक भाषा में बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। क्योंकि उस भाषा में ये मूवी 10 करोड़ का बिजनेस करने में फेल रही है। आइए इस मामले को डिटेल्स में जानते हैं।


इस भाषा में फ्लॉप रही पुष्पा 2मूलरुप से तेलुगु भाषा की फिल्म होने के नाते पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ट में धमाकेदार कलेक्शन कर वाहवाही लूटी। फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हिंदी भाषा की कमाई का करीब 65 प्रतिशत भागीदारी रही। जबकि तेलुगु में भी इस मूवी ने बमफाड़ इनकम की।




फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

लेकिन कन्नड़ भाषा ऐसी रही, जिसमें पुष्पा 2 फ्लॉप रही और 10 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर सकी। सैकनिल्क के आधार पर फिल्म के सभी भाषाओं के आधार पर टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।


भाषा कलेक्शन
तेलुगु 341.32 करोड़
हिंदी 811.94 करोड़
तमिल 58.56 करोड़
मलयालम 14.15 करोड़
कन्नड़ 7.77 करोड़
टोटल 1233.73 करोड़
कमाई के इस ग्राफ को ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि कन्नड़ को छोड़कर बाकी भाषाओं में पुष्पा 2 ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन से गर्दा उड़ा दिया।


हिंदी में सबसे अव्वल रही पुष्पा 2एक साउथ फिल्म होने के नाते हिंदी भाषा में पुष्पा 2 को अधिक सफलता मिली है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में पुष्पा पार्ट 2 एकमात्र ऐसी फिल्म है, जिसने हिंदी वर्जन में सबसे अधिक 800 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई के मामले में पुष्पा 2 नंबर इंडियन मूवी भी बनी है।

वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने कुल 1850 करोड़ के आस-पास कारोबार किया है। हालांकि, अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की दंगल का दुनियाभर में 2000 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने में पीछे रह गई।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: