Wednesday, February 12, 2025

मुंबई में गुलियन बैरे सिंड्रोम से पहली मौत, महाराष्ट्र में अब तक 8 लोगों की गई जान

SHARE

 मुंबई में गुलियन बैरे सिंड्रोम से पहली मौत, महाराष्ट्र में अब तक 8 लोगों की गई जान


मुंबई में गिलियन-बैरे सिंड्रोम के कारण पहली मौत दर्ज की गई है। ये मामला वी.एन. देसाई अस्पताल का है जहां एक वार्ड बॉय की इस बीमारी के कारण मौत हो गई। राज्य में जीबीएस के कारण होने वाली संदिग्ध मौतों की कुल संख्या आठ हो गई है जिसमें पुणे जिले में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। (BMC) के आयुक्त ने भी इस मामले की पुष्टि की है।

BMC ने बताया कि एक शख्स की मौत GBS वायरस से हो गई है। (फाइल फोटो)

मुंबई में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस वायरस) के कारण पहली मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित शख्स की मौत बुधवार को हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आयुक्त ने भी पुष्टि की कि लंबी बीमारी के बाद नायर अस्पताल में 53 वर्षीय एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक वडाला इलाके का निवासी है और एक अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता था। वह 15 दिन पहले पुणे गया था,जहां जीबीएस का संक्रमण फैल रहा है।

अस्पताल में कब कराया गया भर्ती?

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित शख्स को 23 जनवरी को मुबंई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कई दिनों तक गंभीर हालत में रहे और मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: