Monday, February 3, 2025

Aashiqui 3 में किस हीरोइन के साथ इश्क लड़ाएंगे Kartik Aaryan? शूटिंग को लेकर अनुराग बसु ने दिया बड़ा अपडेट

SHARE
Aashiqui 3 में किस हीरोइन के साथ इश्क लड़ाएंगे Kartik Aaryan? शूटिंग को लेकर अनुराग बसु ने दिया बड़ा अपडेट

रोमांटिक ड्रामा आशिकी 3 (Aashiqui 3) की जब से अनाउंसमेंट हुई है तभी से लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर आखिरकार डायरेक्टर अनुराग बसु ने बड़ा अपडेट दे दिया है। कार्तिक आर्यन अपनी रोमांटिक फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करेंगे इसके बारे में फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने जानकारी दी है।


कार्तिक आर्यन आशिकी 3 की शूटिंग जल्द करेंगे शुरू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर के बाद बी-टाउन के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बड़े पर्दे पर आशिकी लड़ाने आ रहे हैं। आशिकी 3 (Aashiqui 3) में कॉमेडी और हॉरर फिल्मों से छाए कार्तिक को पहली बार प्यार में मग्न होते हुए देखने के लिए उनके फैंस बेताब हैं। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने आशिकी 3 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।


आशिकी 3 की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। आशिकी फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। अब 12 साल के बाद तीसरी फिल्म आने जा रही है। दूसरे पार्ट की तरह तीसरे में भी स्टार कास्ट एकदम अलग हो गई। इस बार बड़े पर्दे पर कार्तिक आर्यन की आशिकी देखने को मिलेगी।


कब से शुरू होगी आशिकी 3 की शूटिंग?आशिकी 3 (Aashiqui 3) का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं। हाल ही में, डायरेक्टर ने बताया कि वह कब फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। कार्तिक आर्यन ने अभी तक आशिकी 3 की शूटिंग शुरू नहीं की है। अभी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। एएनआई के साथ बातचीत में अनुराग बसु ने कहा-


अभी तक शूटिंग शुरू नहीं हुई है। हम अगले महीने शूट शुरू करेंगे।






Kartik Aaryan - Instagram


कौन है आशिकी 3 की हीरोइन?पहले कहा जा रहा था कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ इश्क फरमाती तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। तृप्ति डिमरी को फिल्म से बाहर कर दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल मूवी में एक्ट्रेस की बोल्ड छवि के चलते उन्हें फिल्म से बाहर किया गया क्योंकि डायरेक्टर को एक मासूम दिखने वाली अदाकारा चाहिए थी। कहा जा रहा था कि भूल भुलैया 3 में भी वह कार्तिक आर्यन के साथ काम कर चुकी थीं जिसमें उनकी जोड़ी कुछ खास नहीं लगी थी।



Kartik Aaryan - Instagram

इन अफवाहों को बाद में अनुराग बसु ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह सारी अफवाहें बेबुनियाद हैं। तृप्ति की एग्जिट के बाद आशिकी 3 की नई हीरोइन कौन बनेगी, अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आशिकी 3 में कौन सी हीरोइन कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी, यह तो वक्त ही बताएगा।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: