Saturday, February 15, 2025

'छावा पर भारी पड़ी कैप्टन अमेरिका? पहले ही दिन हॉलीवुड मूवी ने की बंपर कमाई

SHARE

 'छावा पर भारी पड़ी कैप्टन अमेरिका? पहले ही दिन हॉलीवुड मूवी ने की बंपर कमाई


Captain America Brave New World Box Office Collection Day 1 बॉलीवुड फिल्म Chhaava की रिलीज के बीच हॉलीवुड मूवी कैप्टन अमेरिका फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट वैलेंटाइन डे के दिन भारत में रिलीज हुआ। फिल्म को लेकर काफी समय से इंतजार हो रहा था। अब जब यह फिल्म रिलीज हो गई है तो जानते हैं कि इसने पहले दिन भारत में कितना कारोबार किया है।

कैप्टन अमेरिका 4 का भारत में पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भारत में कम नहीं है। कई बार विदेशी फिल्में हिंदी मूवीज पर भारी पड़ जाती हैं और करोड़ों रुपये छाप लेती हैं। हाल ही में, सुपरहीरो मूवी कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड (Captain Amercia Brave New World) ने भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी।


मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 35वीं फिल्म कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड शुक्रवार यानी वैलेंटाइन डे के दिन भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह कैप्टन अमेरिका फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है, जिसका इंतजार करीब 9 साल से हो रहा था। मूवी ने आते ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है।


भारत में कैप्टन अमेरिका छाईकैप्टन अमेरिका का धमाल सिर्फ विदेशी सिनेमाघरों में नहीं दिखाई दे रहा है, बल्कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी यह दहाड़ मार रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने पहले दिन इतना कारोबार किया है, जितना बॉलीवुड मूवीज बैडएस रवि कुमार और लवयापा भी नहीं कर पाईं। यह फिल्म छावा के करोड़ों रुपये भी छीन ले गई है।



Photo Credit - X


छावा को टक्कर दे रही कैप्टन अमेरिका?

यूं तो छावा 2025 की अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर रही है और इसने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। हालांकि, अगर कैप्टन अमेरिका का क्लैश नहीं हुआ होता तो शायद छावा की कमाई के आंकड़े थोड़े बढ़ सकते थे। सैकनिल्क के मुताबिक, कैप्टन अमेरिका 4 ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.3 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार किया है।

हिंदी में भी छापे करोड़ोंयूं तो कैप्टन अमेरिका हॉलीवुड मूवी है, लेकिन भारत में इसे हिंदी भाषा में भी खूब देखा जा रहा है। यह भारत में कुल चार भाषाओं में रिलीज हुई है। किस भाषा में इस फिल्म ने यहां कितना कमाया है, यहां जानते हैं...


हिंदी इंग्लिश तेलुगु तमिल
पहला दिन 1.5 करोड़ 2.25 करोड़ 20 लाख 35 लाख
टोटल कलेक्शन 4.3 करोड़

कैप्टन अमेरिका की कास्टजुलियस के निर्देशन में बनी कैप्टन अमेरिका में नए कैप्टन सैम विल्सन बने हैं, जिसका किरदार एंथनी मैकी ने निभाया है। इसके अलावा डैनी रैमीरेज, टिम ब्लेक नेल्सन, हैरिसन फोर्ड की भी फिल्म में अहम भूमिका है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: