Congress News: विक्रांत भूरिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भक्त चरणदास बने ओडिशा PCC चीफ
Congress News: कांग्रेस ने सोमवार (11 फरवरी) को झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिग्ग्ज नेता भक्त चरणदास को ओड़िशा कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

Congress New: विक्रांत भूरिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भक्त चरणदास महंत बने ओडिशा PCC चीफ
Congress News: कांग्रेस ने सोमवार (11 फरवरी) को संगठन स्तर पर दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरणदास को ओड़िशा कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्त पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से दायित्व सौंपने को कहा है।
कौन हैं डॉ विक्रांत भूरिया?
डॉ. विक्रांत भूरिया झाबुआ से विधायक हैं। उनके पिता कांतिलाल भूरिया मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। पेशे से चिकित्सक डॉ. विक्रांत भूरिया ने महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल (MGM) कॉलेज इंदौर से एमबीबीएस और एमएस की पढ़ाई की है। वह मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। आदिवासी वर्ग में मजबूत पैठ रखते हैं।
भक्त चरण दास का सियासी सफर भक्त चरण दास भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की और राजनीति में आने से पहले वकालत की। वे मानवाधिकार, अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।
वे 9वीं, 11वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं और कांग्रेस पार्टी में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के प्रवक्ता और महासचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, वे 1989 से 1990 तक युवा मामले और खेल मंत्रालय में उप मंत्री और 1990 से 1991 तक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
भक्त चरण दास की पहचान ओडिशा की राजनीति में एक प्रमुख दलित नेता के रूप में होती है, और वे कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण रणनीतिकारों में से एक माने जाते हैं।
0 comments: