Monday, February 10, 2025

Ed Sheeran ने कॉन्सर्ट में शिल्पा राव के साथ गाया देवरा का 'चुट्टमल्ले' गाना, Janhvi Kapoor ने दिया रिएक्शन

SHARE
Ed Sheeran ने कॉन्सर्ट में शिल्पा राव के साथ गाया देवरा का 'चुट्टमल्ले' गाना, Janhvi Kapoor ने दिया रिएक्शन

इंडिया टूर पर आए ब्रिटिश सिंगर एड शीरन (ED Sheeran) अपने कॉन्सर्ट नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने बेंगलुरु में स्ट्रीट परफॉर्मेंस की जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए बीच में ही लाइव परफॉर्मेंस को रोक दिया। अब एड शीरन ने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान तेलुगु गाना गाकर लाइमलाइट चुरा ली।


एड शीरन ने तेलुगु में गाया गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) इन दिनों भारत टूर पर हैं। वह कभी ऑटो रिक्शा की सवारी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं तो कभी बालों में चंपी लगवाते हुए नया एक्सपीरियंस ले रहे हैं। हाल ही में, वह बैंगलोर के चर्च स्ट्रीट पर लाइव शो करते हुए नजर आए थे, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया था। अब उन्होंने मंच पर तेलुगु गाना गाकर महफिल में रंग जमा दिया है।


एड शीरन के बीते कॉन्सर्ट में दिग्गज गायक और म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान (AR Rahman) ने शिरकत की थी और अब उनके कॉन्सर्ट में संगीत जगत की एक और मल्लिका आईं और स्टेज पर आग लगा दी। ये गायिका कोई और नहीं बल्कि शिल्पा राव (Shilpa Rao) हैं।


एड शीरन ने गाया तेलुगु गानाएड शीरन का कल यानी रविवार को बैंगलोर में लाइव परफॉर्मेंस हुआ। अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल चुराने वाले सिंगर ने तेलुगु गाना गाकर शो की शोभा बढ़ा दी। मगर महफिल और तब रंगीन हुई, जब मंच पर शिल्पा राव की एंट्री हुई। उन्होंने अपना लेटेस्ट हिट सॉन्ग चुट्टमल्ले (Chuttamalle Song) गाया जो फिल्म देवरा पार्ट 1 का है। यही नहीं, ब्रिटिश सिंगर ने भी यह तेलुगु गाना गाकर सभी को दंग कर दिया।


एड शीरन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लाइव परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह शिल्पा राव के साथ चुट्टमल्ले गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पिछले कुछ समय से शिल्पा राव की आवाज का दीवाना हो गया हूं, आज रात मंच साझा करना और एक नई भाषा सीखना वास्तव में सौभाग्य की बात है।"

जाह्नवी कपूर ने किया रिएक्ट

देवरा मूवी में मुख्य भूमिका निभा चुकीं जाह्नवी कपूर ने एड शीरन और शिल्पा राव का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है और उनके क्रॉसओवर पर हैरानगी जताई है। उन्होंने हार्ट इमोजी के साथ लिखा कि उन्हें जागने पर यह क्रॉसओवर दिखा।



मालूम हो कि बीते दिन एड शीरन बैंगलोर के चर्च स्ट्रीट में लाइव परफॉर्मेंस कर रहे थे जिसके बाद पुलिस ने आकर बीच में ही शो को रोक दिया था। पुलिस का कहना था कि एड शीरन ने लाइव शो के लिए परमीशन मांगी थी लेकिन उन्हें नहीं दी गई थी। इसके बाद सिंगर ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया था कि उन्हें परमीशन मिल गई थी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: