Monday, February 3, 2025

बिना कपड़ों के ग्रैमी में पहुंचीं Kanye West की वाइफ Bianca, गार्ड्स ने निकाला बाहर!

SHARE

 बिना कपड़ों के ग्रैमी में पहुंचीं Kanye West की वाइफ Bianca, गार्ड्स ने निकाला बाहर!


Grammy awards 2025 के रेड कार्पेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देख हर कोई दंग रह गया। ग्रैमी नाइट्स में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट (Kanye West) की पत्नी और मॉडल बियांका सेंसरी (Bianca Censori) ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पहुंच गईं। बियांका के इस लुक को देख हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका ने न्यूड लुक से उड़ाए होश। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 ग्रैमी अवॉर्ड्स संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक है। इस समारोह में म्यूजिक की धुन भी सुनाई देती है और रेड कार्पेट पर फैशन का जलवा भी दिखाई देता है। हर साल की तरह इस साल भी लॉस एंजेलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards) होस्ट हुआ।


इस ग्रैंड इवेंट में कुछ सितारे ट्रॉफी लेने आए तो किसी ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ाए। कुछ सेलिब्रिटीज ने अनोखे लुक से भी लोगों का ध्यान खींच लिया। इनमें से एक कान्ये वेस्ट (Kanye West) की पत्नी बियांका सेंसरी (Bianca Censori) भी हैं।


रेड कार्पेट पर बियांका सेंसरी का न्यूड लुकयूं तो बियांका सेंसरी मॉडलिंग की दुनिया का बड़ा नाम हैं, लेकिन वह अपने पति और अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ संगीत का जश्न मना रही ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट में शरीक हुईं। इस दौरान बियांका ने अपने न्यूड लुक (Bianca Censori Nude Look) से सभी के होश उड़ा दिए।





Kanye West with Wife Bianca Censori at Grammy Awards 2025 - Instagram


पैपराजी के सामने उतारी जैकेटबियांका सेंसरी और कान्ये वेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि बियांका अपने पति के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए पैपराजी के सामने पोज देती हैं। रेड कार्पेट पर आने से पहले उन्होंने ब्लैक कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। मगर जैसे ही पोज देने की बारी आई तो उन्होंने अपना जैकेट उतार दिया।


ग्रैमी अवॉर्ड्स से बाहर हुईं बियांकाबियांका सेंसरी ने इवेंट में ट्रांसपेरेंट कपड़ा पहना था। उनका ये लुक देख कोई दंग रह गया। कहा जा रहा है कि मॉडल और उनके पति कान्ये वेस्ट को ग्रैमी अवॉर्ड्स में आने नहीं दिया गया। गार्ड्स ने उन्हें वहीं से बाहर का रास्ता दिखा दिया। टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कान्ये वेस्ट और बियांका को ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए कोई इन्विटेशन नहीं मिला था।

ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका ने 2022 में अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के साथ शादी की थी। 30 साल की बियांका अपने बोल्ड लुक के लिए कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने इससे पहले भी बोल्डनेस से हेडलाइंस में जगह बनाई है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: