प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी हो रही है। एक्ट्रेस के घर में शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। वह अपने भाई की शादी में धमाल मचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
भाई की शादी में रंग जमाने को तैयार प्रियंका चोपड़ा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रामHIGHLIGHTSभाई की शादी की तैयारियों में जुटी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने संगीत के लिए किया रिहर्सल
मामू की शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं मालती
नई दिल्ली। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने भाई की शादी में चार-चांद लगाने के लिए एकदम तैयार हैं। काम-धाम छोड़ प्रियंका का पूरा फोकस अपने भाई की शादी में रंग जमाने का है। उन्होंने संगीत फंक्शन के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी डांस रिहर्सल की झलक दिखाई है।
प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ ने पिछले साल अगस्त के महीने में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। अब वह दूल्हा बनने जा रहे हैं। प्रियंका ने भाई की शादी के लिए फुल ऑन तैयारियां कर रही हैं। उनकी बेटी मालती मैरी भी अपने मामू की शादी के लिए एक्साइटेड दिखीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शादी के घर की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने की डांस रिहर्सलसिटाडेल एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों और वीडियो की सीरीज शेयर की है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस को डांस रिहर्सल करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में मालती पेंटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में प्रियंका को अपनी फैमिली के साथ खाने का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। बाकी फोटोज और वीडियोज में देसी गर्ल शादी वाले घर की झलकियां दिखा रही हैं।
शादी को आसान नहीं मानतीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के साथ बताया है कि शादी आसान नहीं होती है। उन्होंने लिखा, "शादी का घर और यह कल से शुरू हो जाएगा। मेरे भाई सिद्धार्थ की नीलम के साथ शादी है। संगीत प्रैक्टिस से लेकर फैमिली टाइम तक, घर पर रहकर अच्छा लग रहा है। मेरा दिल भर गया है और मेरा शेड्यूल भी। कौन कहता है शादी आसान है? कोई नहीं..., लेकिन क्या इसमें मजा है? बिल्कुल! आगे के दिनों के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।"
समंदर को निहारती दिखीं मालती
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी मालती की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उनकी लाडली मालती शीशे से समंदर के नजारे का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मेरी जान के साथ मुंबई।"
.JPG)
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी के लिए एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग से ब्रेक लिया है। इसमें वह महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।

0 comments: