Wednesday, February 12, 2025

'सारा हॉट, अनन्या हॉट...', Riyan Parag ने सर्च हिस्ट्री विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

SHARE

 'सारा हॉट, अनन्या हॉट...', Riyan Parag ने सर्च हिस्ट्री विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई


Riyan Parag on Search History Controversy भारतीय बल्लेबाज रियान पराग ने आखिरकार सर्च हिस्ट्री विवाद पर चुप्पी तोड़ी हैं। साल 2024 में रियान पराग को लेकर एक विवाद खड़ा हुआ था जिसमें उनके यूट्यूब सर्च हिस्ट्री में बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनन्‍या पांडे और सारा अली खान का नाम पाया गया। उनके नाम के आगे हॉट लिखा हुआ था। अब इस मामले पर रियान ने पूरी सच्चाई बताई हैं।

Riyan Parag ने सर्च हिस्ट्री विवाद को लेकर पूरी सच्चाई बताई

HIGHLIGHTSRiyan Parag ने यूट्यूब सर्च हिस्ट्री विवाद पर तोड़ी चुप्पी
रियान पराग का नाम साल 2024 में एक विवाद में जुड़ा था
अनन्या पांडे और सारा अली खान का नाम रियान के सर्च हिस्ट्री में पाया गया था

राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर बैटर रियान पराग (Riyan Parag) ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता था। वह सीजन में बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, लेकिन इस प्रदर्शन से ज्यादा उन्होंने अपनी यूट्यूब हिस्ट्री को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी।


यूट्यूब हिस्ट्री ने रियान पराग के लिए एक विवाद खड़ा किया, जिस पर अब पहली बार स्टार बैटर ने चुप्पी तोड़ी हैं और पूरा सच बताया है। रियान की सर्च हिस्ट्री पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान का नाम दिखाई दिया था, जिससे ये विवाद खड़ा हुआ।


Riyan Parag ने सर्च हिस्ट्री विवाद को लेकर पूरी सच्चाई बताईदरअसल, रियान पराग (Riyan Parag) एक गेमिंग चैनल भी चलाते हैं, जिसमें वह लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। इस स्ट्रीमिंग के दौरान पराग यूट्यूब पर कॉपीराइट फ्री म्यूजिक ढूंढ रहे थे। जैसे ही उन्होंने सर्च बॉक्स पर क्लिक किया तो, वैसे ही उनकी सर्च हिस्ट्री में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान का नाम दिखने लगा और उसके आगे हॉट लिखा हुआ था।

एक फैन ने जैसे ही उनकी सर्च हिस्ट्री देखी तो उसके बाद इसको पूरे सोशल मीडिया पर फेला दिया। हर कोई रियान का मजाक उड़ाने लगा। अब इस मामले पर रियान ने पहली बार चुप्पी तोड़ी हैं।

रियान ने सिटी1016 रेडियो पर कहा,
"जैसे ही मैंने आईपीएल फिनिश किया, हम चेन्नई में थे। मैच खत्म होने के बाद स्ट्रीमिंग और इस तरह की मेरी डिस्कोर्ड टीम से कॉल गया। वह तभी पब्लिश हो गया था, लेकिन यह आईपीएल से पहले हुआ था। मेरी डिस्कॉड टीम के लोगों ने आईपीएल से पहलेमुझे सेट करने की कोशिश की, लेकिन लेकिनि आईपीएल के बाद, हाइप वहां था। मैंने अपनी स्ट्रीम खोली। मेरे पास Spotify या Apple Music नहीं था। सब कुछ हटा दिया गया। गाने लगाने के लिए मैंने यूट्यूब पर क्लिक किया और म्यूजिक सर्च किया, मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा था। मैंने जैसे ही स्ट्रीम खत्म की, मुझे लगा कि अरे यह तो वायरल हो गया।"पराग ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए सामने आकर सब कुछ क्लीयर करने का अच्छा कारण था। कोई भी इसे नहीं समझेगा।


Riyan Parag IPL में कौन-सी टीम के लिए खेलते हैं?रियान पराग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। साल 2018 में अंडर-19 भारतीय टीम का हिस्सा रहने वाले रियान को साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

उन्हें टीम ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। पहले सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 49 गेंद पर 50 रन जड़ने वाले सबसे युवा बैटर बने थे। 17 साल की उम्र में उन्होंने डेब्यू आईपीएल सीजन में शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने आईपीएल में अब तक 69 मैच खेलते हुए 1173 रन बना लिए हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: