Thursday, March 13, 2025

भेल के वरिष्ठ अधिकारी ने की आत्महत्या, कनपटी पर खुद को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस

SHARE

 भेल के वरिष्ठ अधिकारी ने की आत्महत्या, कनपटी पर खुद को मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस


भेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पीएसयू के अधिकारी षणमुगम को पुलिस कर्मियों ने मृत पाया। दरवाजा तोड़ कर पुलिसकर्मी कार्यालय के कमरे में घुसने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारियों द्वारा इसकी आगे की पुष्टि की जानी है।

भेल के वरिष्ठ अधिकारी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली (सांकेतिक तस्वीर)
पीटीआई, तिरुचिरापल्ली। भेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को अपने कार्यालय में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।


देर रात घर नहीं लौटे

पुलिस ने बताया कि जब मंगलवार को देर रात तक भेल के महाप्रबंधक 50 वर्षीय एम षणमुगम अपने कार्यालय से घर नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी ने अन्य अधिकारियों से पूछताछ की और अपनी चिंता व्यक्त की।

इसके बाद, जब पीएसयू के अधिकारियों ने षणमुगम से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और यहां के क्षेत्राधिकार वाले बॉयलर प्लांट पुलिस स्टेशन के कर्मियों को सतर्क किया गया।

दरवाजा तोड़कर ऑफिस में घुसे पुलिसकर्मी

पीएसयू के अधिकारी षणमुगम को पुलिस कर्मियों ने मृत पाया। दरवाजा तोड़ कर पुलिसकर्मी कार्यालय के कमरे में घुसने में कामयाब रहे।

यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि भेल के अधिकारी को गोली लगी थी और ऐसा लगता है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है और यही उनकी मौत का कारण सुसाइड प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारियों द्वारा इसकी आगे की पुष्टि की जानी है।

पुलिस कर रही जांच

एक सवाल का जवाब देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि अधिकारी के पास लाइसेंसी पिस्तौल थी या नहीं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: