Friday, March 14, 2025

बॉलीवुड के इन गानों के बिना बेरंग सी लगती है Holi, डीजे की प्लेलिस्ट के लिए तुरंत कर लें शामिल

SHARE
बॉलीवुड के इन गानों के बिना बेरंग सी लगती है Holi, डीजे की प्लेलिस्ट के लिए तुरंत कर लें शामिल

होली का त्योहार रंगों के साथ प्यार की सौगात लेकर आता है। इस दिन पर लोग रंगों के साथ खूब मस्ती करते हैं साथ ही दिन का मजा दोगुना करते हैं पकवान। हम भी आपके लिए होली के कुछ खास गानों की लिस्ट लाए हैं जिनके बिना ये त्योहार अधूरा सा जान पड़ता है। तो डीजे पर ठुमके लगाने से पहले इस लिस्ट को अपनी प्लेलिस्ट में तुरंत जोड़ लें।

14 मार्च को मनाया जा रहा होली का त्योहार (Photo Credit-Instagram)

HIGHLIGHTS14 मार्च को मनाया जा रहा होली का त्योहार
बॉलीवुड के गानों से बनाए इस दिन को यादगार
लिस्ट में कृती सेनन की फिल्म का गाना भी शामिल

Best Holi Songs 2025: रंगों के त्योहार यानी होली की मस्ती बिना बॉलीवुड सॉन्ग से फीकी सी लगती है। देशभर में आज लोग रंगों में डूबे हुए हैं। हिंदी सिनेमा ने भी हमेशा हर त्योहार को खूबसूरती से दर्शाया है। खासकर होली पर तो बॉलीवुड ने कई गाने बनाए हैं। तो आइए देखें कुछ खास गाने जिनसे आप होली को यादगार बना सकते हैं।


गो पागल (जॉली एलएलबी 2)
जॉली एलएलबी 2 का गाना गो पागल आपके दिन को खास बनाने के लिए बेस्ट है। इस गाने में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी जबरदसत डांस करते हैं। फिल्म की कहानी के साथ इसका गाना भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। परिवार और दोस्तों के साथ झूमने के लिए ये गाना परफेक्ट है।




होली के दिन (शोले)जिस तरह हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में एक नाम शोले मूवी का भी है। उसी तरह इस फिल्म का गाना होली के दिन भी इस त्योहार पर बजने वाले क्लासिक गानों में से एक है। इस सॉन्ग को ऑल टाइम हिट माना जाता है जिसकी लिए दर्शकों के दिलों में खास जगह है। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने का म्यूजिक काफी प्यारा है।

बलम पिचकारी

नई जनरेशन के बीच रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का गाना बलम पिचकारी काफी फेमस है। गाने का म्यूजिक इतना शानदार है कि आप खुद को ठुमके लगाने से रोक नहीं पाएंगे। ये जवानी है दीवानी फिल्म का ये गाना आपकी प्लेलिस्ट में जरूर ऐड होना चाहिए।



Photo Credit- X

रंग बरसेसिलसिला फिल्म 90 के दशक की यादगार फिल्मों में से एक है। रंग बरसे गाना बेशक से कई साल पुराना है लेकिन हर होली पर ये सॉन्ग जरूर सुनाई देता है। रंग बरसे भिगे चूनर वाली गाना होली का दिन बजने वाला पहला गीत होता है। आप में से जिन लोगों को नहीं पता उनका जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने को खुद बिग बी ने गाया है।


बद्री की दुल्हनियावरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म का गाना 'बद्री की दुल्हनिया' भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सॉन्ग में आलिया और वरुण के जबरदस्त डांस देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस गाने में आप अपने पार्टनर के साथ भी खूब रंग जमा सकते हैं।



Photo Credit- Youtube


छान के मोहल्लाअक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'एक्शन रीप्ले' का 'छान के मोहल्ला' गाना यू तो सुना जाता है मगर होली के दिन पर इसका कोई जिक्र नहीं होता। ये गाना होली के त्योहार पर फिल्माया गया है जिसे आपको आज जरूर सुनना चाहिए। गाने के बोल से लेकर म्यूजिक की बीट आपको मिस नहीं करना चाहिए।


ठाएं ठाएंहाल ही में कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस में बनी पहली फिल्म 'दो पत्ती' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में कृति सेनन डबल रोल में नजर आई थीं। फिल्म में काजोल ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म का एक गाना 'ठाएं ठाएं' होली पर फिल्माया गया है। ये गाना आपकी होली पार्टी में चार चांद लगा सकता है।


होलियांफिल्म 'वेदा' को सिनेमाघरों में पसंद किया गया था। फिल्म में एक शानदार गाना है जिसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ साथ नजर आते हैं। गाना होली पर बेस्ड इस गाने का टाइटल है 'होलियां'। इस गाने की हर बीट पर आप थिरकने के के लिए मजबूर हो जाएंगे।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: