रंगों का त्योहार एक बार फिर मस्ती में डुबोने और पकवान की नई यादें बनाने लौट रहा है। गुलाल और पिचकारी से बाजार सज गए हैं। घर घर गुजियां और माल पुआ बनाई जा रही है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी रंगों की मस्ती में डूबने के लिए तैयार हैं। ऐसे में आइए हम आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड कुछ यादगार होली पार्टीज।
इन सितारों के घर लगता है होली का मेला (Photo credit- x)Holi Parties of Bollywood: बॉलीवुड में होली का कुछ अलग ही रंग देखने को मिलता है। फिल्म इंटरव्यूज और पब्लिक मीटिंग में शांत और सहज दिखने वाले ये फिल्मी सितारे होली पर अलग ही अवतार में दिखाई देते हैं।
होली बस कुछ दिन की दूरी पर है। ऐसे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ मशहूर होली पार्टियां याद आती हैं। तो आइए आपको याद दिलाते हैं वो मशहूर पार्टीज। दिग्गज अभिनेता राज कपूर के स्टूडियो में होने वाली होली पार्टी सबसे ज्यादा मशहूर है।
अमिताभ बच्चन की होली पार्टीरंग बरसे, होली खेले रघुवीरा और होली के दिन दिल मिल जाते है, समेत अमिताभ बच्चन ने होली के कई गाने बॉलीवुड को दिए हैं। बिग बी के घर होने वाली होली पार्टी भी यादगार हैं। एक्टर्स से लेकर राजनेता तक, अमिताभ बच्चन के घर होली के मौके पर कई नामी चेहरे देखने को मिलते थे। बिग बी, होली पार्टी में अपने मेहमानों का स्वागत टीका और गुलाल से करते थे।
.jpg)
Photo Credit- X
आर.के स्टूडियो की होली पार्टी
होली के मौके पर कपूर फैमिली की होली पार्टी आज भी चर्चा में रहती है। नीतू कपूर और करीना कपूर अक्सर पार्टी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आरके स्टूडियो की होली पार्टी का एक अलग रुतबा था। इस पार्टी में शामिल होना स्टार्स के लिए शान की बात होती थी। राज कपूर खुद इस होली पार्टी की मेजबानी करते थे।
जावेद अख्तर-शबाना आजमीजावेद अख्तर और शबाना आजमी भी अपनी होली पार्टी के लिए खूब चर्चा बटोरते हैं। उनके घर होने वाली होली पार्टी का ट्रडीशन 40 साल पुराना है। इसकी शुरुआत शबाना आजमी के पापा कैफी आजमी ने की थी, जिसे शबाना आजमी ने बरकरार रखा।
Photo Credit- X
शाह रुख खान की होली पार्टीशाहरुख खान और गौरी खान भी अपने घर जबरदस्त होली पार्टी देने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन अब उनके घर पार्टी नहीं होती। किंग खान की पार्टी को लेकर कहा जाता है वो अपने मेहमानों का स्वागत मोगरे की माला से करते थे।
सुभाष घई की होली पार्टीफिल्ममेकर सुभाष घई के घर होने वाली होली पार्टी भी खूब ध्यान खींचती थी। 90 के दशक में होने वाली इस पार्टी में सितारे मस्ती में सराबोर नजर आते थे। सुभाष घई की एक होली पार्टी से शाह रुख खान और गौरी खान एक वीडियो आजतक खूब देखा जाता है, जिसमें दोनों जमकर डांस करते और एक-दूसरे को पानी में डूबो-डूबो कर होली खेलते नजर आते हैं।
0 comments: