Friday, March 14, 2025

पानी की डुबकी से शुरू होती थी R.K Studio की होली, फिर बंद करना पड़ा बॉलीवुड का सबसे बड़ा जश्न

SHARE

 पानी की डुबकी से शुरू होती थी R.K Studio की होली, फिर बंद करना पड़ा बॉलीवुड का सबसे बड़ा जश्न


Holi 2025 होली की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। बॉलीवुड में भी इस त्योगहार का खूब रंग जमता है। एक जमाना था जब कपूर खानदान की होली के चर्चे फिल्मी गलियारों में छाए रहते थे। मगर एक वक्त ऐसा भी आया जब इस परिवार को इतने बड़े जश्न से तौबा करना पड़ा। आइए बताते हैं आपको वो किस्सा...

राज कपूर की शानदार होली। (Photo Credit- X)

Raj Kapoor Holi Party: राज कपूर फिल्ममेकर और एक्टर के रूप में ही नहीं बल्कि लेजेंड्री पार्टी होस्ट के तौर पर भी जाने जाते हैं। कहा जाता है कि कई सालों तक कपूर खानदान बड़ी ग्रैंड पार्टी को आर के स्टूडियोज में होस्ट की जाती थी। बॉलीवुड में होली के फेस्टिवल का जब भी जिक्र होता है तो आरके स्टूडियो की मशहूर होली का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है।


कपूर परिवार की होली लंबे समय तक बॉलीवुड की पहचान रही है। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुई होली मनाने की ये परंपरा राज कपूर तक चली, लेकिन राज कपूर के निधन के बाद ये बंद हो गया।


ऐसे मनती थी राज कपूर की होलीराज कपूर ने 60 के दशक में अपने इस ग्रैंड स्टूडियो में होली और गणेश उत्सव के दो बड़े त्योहार शुरू किए थे। आरके स्टूडियो में पानी से भरे बड़े टैंक में रंग घोल दिए जाते थे जिसमें हर कोई डुबकी लगाता था। पार्टी में आने वाले मेहमान का पहला स्वागत रंग से भरे उस टैंक में भीगने के बाद ही होता था। जो थोड़ा भी मना करता था उसे जबरदस्ती टैंक में कुदा दिया जाता था। रंग के बाद शुरू होता था डांस का प्रोगाम। आरके स्टूडियो की होली में पूरे कपूर खानदान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के छोटे बड़े लोग शामिल हुआ करते थे।



Photo Credit- X

इतना ही नहीं राज कपूर के साथ काम करने वाली एक्ट्रेसेस भी दिवंगत अभिनेता की पार्टी का हिस्सा बनती थीं। आरके स्टूडियो की ऐतिहासिक होली में नरगिस, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र, दारा सिंह, राकेश रोशन, प्राण, प्रेमनाथ, मिथुन, राजेश खन्ना, अमिताभ, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, रेखा, श्रीदेवी, जीनत अमान कलाकारों का नाम शामिल है।

निधन के बाद बन गए यादमगर फिर आया साल 1988 जब राज कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के निधन के बाद उनके भाई और बेटों ने इस उत्सव को आगे बढ़ाने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। और आर के स्टूडियो की होली फिर एक याद बनकर रह गई। हालांकि इस दौरान और भी कई सेलेब्स अपने घर पर इस त्योहार का आयोजन करते रहे मगर राज कपूर की पार्टी का मजा और किसी के घर नहीं मिल सका।



Photo Credit- X


करीना कपूर नहीं मनाती होलीडेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिस दिन राज कपूर इस दुनिया से गए होली भी उनके साथ चली गई। रंगों का यह फेस्टिवल उनके साथ ही कहीं चला गया। करीना ने बताया यही वजह है कि अब हम होली नहीं मनाते हैं। करीना ने यह बात कई साल पहले एक इंटरव्यू में शेयर की थी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: