Tuesday, May 27, 2025

Aditya Roy Kapur के घर जबरन घुसी महिला, पुलिस स्टेशन मे दर्ज कराया गया मामला

SHARE
Aditya Roy Kapur के घर जबरन घुसी महिला, पुलिस स्टेशन मे दर्ज कराया गया मामला

Aditya Roy Kapur को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर के घर में एक महिला जबरदस्ती घुस आई थी। इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। अब ये मामला कैसे शुरू हुआ और जब महिला घर में घुसी तो अभिनेता कहां थे इस सब से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़िए पूरी खबर।

आदित्य रॉय कपूर के घर घुसी महिला (Photo Credit- X)

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur Trespass) के साथ एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। उनके मुंबई स्थित घर में एक अनजान महिला के घुसने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। यह घटना तब हुई जब आदित्य अपने घर पर मौजूद नहीं थे। लेकिन इस महिला ने ऐसा क्या दावा किया कि मामला सीधे पुलिस तक पहुंच गया? आइए जानते हैं इस घटना की पूरी कहानी।


हाउस हेल्प ने खोला था दरवाजा
आदित्य रॉय कपूर का घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट में रिजवी कॉम्प्लेक्स में है। सोमवार शाम करीब 6 बजे उनके घर की डोरबेल बजी। उस वक्त घर पर उनकी हाउस हेल्प संगीता पवार अकेली थीं, क्योंकि आदित्य शूटिंग के लिए बाहर गए थे। दरवाजा खोलते ही एक 47 साल की महिला ने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है।




Photo Credit- X


संगीता ने हां कहा तो महिला ने दावा किया कि वह आदित्य के लिए कपड़े और गिफ्ट्स लेकर आई है। लेकिन जब संगीता ने उसे जाने के लिए कहा, तो वह टस से मस नहीं हुई और घर में ही रुकने की जिद करने लगी।

महिला को नहीं जानते थे एक्टर

आदित्य के घर लौटने पर उन्होंने इस महिला को देखा, लेकिन वह उसे पहचान नहीं सके। उन्होंने तुरंत सोसाइटी मैनेजर को बुलाया और फिर खार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की और महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई, जो दुबई की रहने वाली है।




Photo Credit- Mid Dayपूछताछ में उसने सवालों का जवाब टाल दिया, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि उसका इरादा ठीक नहीं था। संगीता की शिकायत पर 26 मई को खार पुलिस ने गजाला के खिलाफ भादसं की धारा 331(2) के तहत घर में अनधिकृत प्रवेश का मामला दर्ज कर लिया है।


आदित्य रॉय कपूर का वर्क फ्रंटआदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बीजी हैं। वह जल्द ही अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो...इन दिनो' में सारा अली खान, अनुपम खेर और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे। लेकिन इस घटना ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: