Thursday, May 29, 2025

अमेरिका में ट्रंप सरकार ने बर्ड फ्लू वैक्सीन के लिए कैंसिल की फंडिंग, पढ़ें क्यों लिया ये फैसला

SHARE

 अमेरिका में ट्रंप सरकार ने बर्ड फ्लू वैक्सीन के लिए कैंसिल की फंडिंग, पढ़ें क्यों लिया ये फैसला


ट्रंप प्रशासन ने मॉडर्ना को बर्ड फ्लू वैक्सीन के विकास के लिए दिए गए कॉन्ट्रेक्ट को रद्द कर दिया है साथ ही शॉट्स खरीदने का अधिकार भी रद्द कर दिया। बाइडन प्रशासन ने मॉडर्ना को बर्ड फ्लू वैक्सीन के विकास को आगे बढ़ाने के लिए 590 मिलियन डॉलर दिए गए थे।

बर्ड फ्लू वैक्सीन के लिए कैंसिल की फंडिंग


ट्रंप प्रशासन ने बर्ड फ्लू वैक्सीन के अंतिम फेस के विकास के लिए मॉडर्ना को दिए गए कॉन्ट्रेक्ट को रद कर दिया। साथ ही शॉट्स खरीदने का अधिकार भी रद कर दिया है।


जनवरी में मॉडर्ना को बाइडन प्रशासन की तरफ से अपने बर्ड फ्लू वैक्सीन के विकास को आगे बढ़ाने और महामारी इन्फ्लूएंजा के लिए 590 मिलियन डॉलर दिए गए थे। इनमें पांच अतिरिक्त अध्ययनों के विस्तार का समर्थन करना भी शामिल है।


पिछले साल भी दिया गया था फंडवहीं इससे पहले पिछले साल mRNA-आधारित वैक्सीन के अंतिम चरण के विकास और टेस्ट को पूरा करने के लिए 176 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त फंड दिया गया था। ये यू.एस. स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग की तरफ से H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा के खिलाफ दिया गया था।


क्या बोली कंपनी?


मॉडर्ना ने कहा कि वह वैक्सीन के अंतिम चरण के विकास और निर्माण के लिए विकल्प तलाशने की योजना बना रही है।

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि उसे H5 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के प्रकार को लक्षित करने वाले अपने बर्ड फ्लू वैक्सीन की सुरक्षा का टेस्ट करने के लिए टेस्ट से सकारात्मक अंतरिम डेटा प्राप्त हुआ है।


कब आया था पहला मामला?

अप्रैल 2024 में पहली बार अमेरिका में एच5एन1 बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आया था, जिसमें अब तक लगभग 70 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर मजदूर हैं। अब तक इस वायरस के मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण के कोई सबूत नहीं मिले हैं और ऐसे में आम जनता के लिए खतरा कम है। लेकिन जो लोग पक्षियों, मुर्गियों या मवेशियों के संपर्क में रहते हैं, उनमें संक्रमण का खतरा अधिक है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: