Sunday, May 4, 2025

रो दूंगी', Hania Aamir के लिए भारतीय फैंस ने कर दिया ऐसा कारनामा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस नहीं रोक पाईं अपने इमोशंस

SHARE
रो दूंगी', Hania Aamir के लिए भारतीय फैंस ने कर दिया ऐसा कारनामा, पाकिस्तानी एक्ट्रेस नहीं रोक पाईं अपने इमोशंस

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हानिया आमिर (Hania Aamir) जो पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा थीं उनकी भारत में एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग थी। हालांकि इंस्टाग्राम ब्लॉक करने पर लोग बहुत उदास हो गए थे। मगर अब कुछ फैंस हानिया के वीडियो और तस्वीरें देखने के लिए एक नया पैतरां आजमा रहे हैं जिसे देख वह इमोशनल हो गईं।

हानिया आमिर तक पहुंचने के लिए फैंस ने आजमाया ये तरीका। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 हानिया आमिर (Hania Aamir) पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हैं जो भले ही बॉलीवुड में न आई हों, लेकिन अपने हिट सीरियल्स के चलते वह भारतीय फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं। भारत में उनकी एक तगड़ी फैन-फॉलोइंग है और उनकी एक झलक पाने के लिए भारतीय फैंस बेताब रहते हैं।

मगर पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद कई पाकिस्तानी सितारों का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है जिसमें से एक हानिया आमिर भी हैं। भारतीय सरकार ने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कई सेलिब्रिटीज का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है।

हानिया के लिए फैंस यूज कर रहे VPNइस बीच भारतीय फैंस ने हानिया का इंस्टाग्राम एक्सेस करने के लिए एक नया तरकीब ढूंढ लिया है जिस पर एक्ट्रेस रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। दरअसल, भारतीय फैंस ने हानिया का अकाउंट एक्सेस करने के लिए VPN सर्विसेज का सब्सक्रिप्शन लिया है। कई यूजर्स तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस के पोस्ट पर जाकर बता रहे हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस को देखने के लिए VPN का सहारा लिया है।


भारतीय फैंस का प्यार देख इमोशनल हुईं हानियामिड-डे के मुताबिक, एक यूजर ने हानिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, " "हैलो हानिया, VPN का सब्सक्रिप्शन लिया सिर्फ तुम्हारे लिए। भारत से प्यार। एक्ट्रेस ने कमेंट का जवाब देते हुए कहा, "लव यू।" हानिया की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "टेंशन मत लीजिए, हम VPN लगाकर आ गए।" इस पर एक्ट्रेस ने कहा, "रो दूंगी।" इसी तरह कई अन्य भी हानिया पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और वह उन्हें जवाब दे रही हैं।




इन सेलेब्स का अकाउंट भी हुआ ब्लॉकभारत सरकार ने हाल ही में कई पाकिस्तानी सितारों के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के चलते की गई है।

फवाद खान
हानिया आमिर
माहिरा खान
मावरा होकेन
अली जफर
सनम सईद
बिलाल अब्बास
इमरान अब्बास
सजल अली
अदनान सिद्दीकीहानिया आमिर को भारत में मेरे हमसफर सीरियल से पहचान मिली थी। वह मुझे प्यार हुआ था, इश्किया और दिलरुबा के लिए भी पसंद की गईं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: