Friday, June 20, 2025

सिनेमाघरों में छा गए 'खिलाड़ी कुमार', वीकेंड से पहले कर ली धुंआधार कमाई

SHARE
सिनेमाघरों में छा गए 'खिलाड़ी कुमार', वीकेंड से पहले कर ली धुंआधार कमाई

Housefull 5 Day 14 Collection अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल 5 चीते की रफ्तार के बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है। फिल्म ने मात्र चार दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अब बहुत जल्द मूवी 200 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी। वहीं फिल्म के 14वें दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी आ गए हैं।

हाउसफुल 5 का 14वें दिन का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)


 मिस्ट्री कॉमेडी ड्रामा हाउसफुल 5 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं। फिल्म 6 जून को रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार के लिए कॉमेडी फ़्रैंचाइज़ी की लेटेस्ट किस्त किसी लिटमस टेस्ट से कम नहीं थी। उनकी पिछली रिलीज स्काईफोर्स, खेल खेल में आदि ने कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था।


अक्षय कुमार की फिल्म होगी हिट या फ्लॉप?
साल 2024 की उथल-पुथल और 2025 की ठंडी शुरुआत के बाद, हाउसफुल सीरीज के पांचवें अध्याय के लिए उम्मीदें आसमान छू रही थीं। कुछ हद तक फिल्म ये करने में सफल भी साबित हुई। अक्षय कुमार फिल्म में वैसे ही नजर आए जिसके लिए वो जाने जाते हैं।




फिल्म के काम आया ये फॉर्मूलातरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में एक जानी-पहचानी टीम और उसके साथ एक जाना-पहचाना फ़ॉर्मूला वापस लाया गया। एक उल्झा हुआ सबप्लॉट, छोटे-छोटे कॉमेडी पंचेज और पुरानी किस्त को छूता हुआ ग्राफ हाउसफुल 5 को सेट करने में कहीं न कहीं सफल हुआ।


कितना रहा 14वें दिन का कलेक्शन?

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इसी के साथ पहले हफ्ते में मूवी ने कुल 127.25 करोड़ का कलेक्शन किया। अभी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे हो चुके हैं। 14वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1.79 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 167.04 करोड़ रुपये हो गया है। देखा जाए तो जिस हिसाब से अभी काजोल की मां से पहले बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी रिलीज नहीं है तो हाउसफुल 5 जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लेगी। वहीं ग्रास इंडिया में इसका कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।




कौन-कौन से स्टार्स आए नजर
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडिज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और सौंदर्य शर्मा जैसे कलाकार नजर आए। इसके अलावा श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, नाना पाटेकर, संजय दत्त का रोल छोटा ही सही लेकिन शानदार था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: