Friday, September 26, 2025

ब्रेस्ट सर्जरी ने ली 14 साल की लड़की की जान, घरवालों को बाद में पता चली ये बात; अब हो रही जांच की मांग

SHARE

 ब्रेस्ट सर्जरी ने ली 14 साल की लड़की की जान, घरवालों को बाद में पता चली ये बात; अब हो रही जांच की मांग


मेक्सिको में 14 वर्षीय पालोमा निकोल अरेलानो एस्कोबेडो की ब्रेस्ट सर्जरी के बाद मौत हो गई। पिता का दावा है कि उन्हें सर्जरी की जानकारी नहीं थी। मृत्यु प्रमाणपत्र में सांस की समस्या को मौत का कारण बताया गया है लेकिन पिता कॉस्मेटिक सर्जरी को जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने अधिकारियों पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है।



ब्रेस्ट सर्जरी ने ली 14 साल की लड़की की जान। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

 मेक्सिको से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 14 साल की बच्ची बच्ची की कथित तौर पर ब्रेस्ट सर्जरी के बाद मौत हो गई। उसके पिता ने दावा किया है कि इस सर्जरी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी गई।


दरअसल, द सन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि किशोरी की पहचान पालोमा निकोल अरेलानो एस्कोबेडो के तौर पर हुई है। पिता के दावों के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है।


जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, इस सर्जरी के करीब एक हफ्ते के बाद 20 सितंबर को किशोरी की मौत हो गई। हालांकि, उनके मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत की वजह सांस से जुड़ी समस्या को बताया गया है। हालांकि, मृतक किशोरी के पिता का दावा है कि उनकी बेटी की मौत की जिम्मेदार कॉस्मेटिक सर्जरी ही है।


मृतका के पिता कार्लोस का कहना है कि सच्चाई को छिपाने के प्रयास में उसके मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत की वजह बीमारी को बताया गया है। पिता ने यहां तक दावा कर दिया कि उन्हें अपनी बेटी की सर्जरी के बार में अंतिम संस्कार के समय तक नहीं पता था। जब उन्होंने उसके शरीर पर घाव के निशान को देखा और स्तन प्रत्यारोपण देखा, फिर उनका शक गहराया।


अधिकारियों पर पिता ने जताया शक

मृतका के पिता ने अधिकारियों पर भी गहरा शक जताया है। उन्होंने कहा अधिकारियों मृत्यु प्रमाण पत्र तुरंत मुझे दे दिया। मुझे यह नहीं समझ आया कि उन्होंने इतनी जल्दी इसको कैसे बना लिया।


इसके बाद किशोरी के पिता ने एक शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने जवाबदेही की मांग की है। उनका कहना है कि मैं मांग करता हूँ कि सभी ज़िम्मेदार लोगों की जाँच की जाए।


जांच में जुटे अधिकारी

मेक्सिको के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर पुष्टि करते हुए बताया कि वे पालोमा की मौत और कथित ऑपरेशन से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह प्रक्रिया कहां और किन परिस्थितियों में की गई।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: