Saturday, September 13, 2025

इसे रॉड मारूंगी...', एक एक्टर के चक्कर में Anushka Sharma और Priyanka Chopra के बीच हो गई थी बहस

SHARE

 इसे रॉड मारूंगी...', एक एक्टर के चक्कर में Anushka Sharma और Priyanka Chopra के बीच हो गई थी बहस




क्या आपको पता है कि बी-टाउन की दिग्गज अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के बीच एक बार बहस हो गई थी। एक एक्टर के मामले में दोनों की सोच ऐसी टकराई कि सेट पर ही वे बहस करने लगे। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।


अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा में हुई थी बहस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTSप्रियंका और अनुष्का की सेट पर हुई थी बहस
एक्टर के चक्कर में आपस में भिड़ीं दोनों हीरोइन
एक्टर को रॉड से मारना चाहती थीं ये अभिनेत्री



 प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा अभिनय की दुनिया की सबसे उम्दा अदाकाराओं में से एक हैं। दोनों ने ही भले एक-दूसरे के साथ ज्यादा स्क्रीन शेयर न किया हो, लेकिन उनसे जुड़ा एक किस्सा बहुत ही दिलचस्प है। एक बॉलीवुड अभिनेता ने रिवील किया है कि उनके चक्कर में यह दोनों अभिनेत्रियां के बीच बहस हो गई थी।


यह अभिनेता हैं द बंगाल फाइल्स फेम दर्शन कुमार (Darshan Kumar)। दर्शन ने अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म एनएच10 (NH10) में साथ काम किया था। फिल्म में वह विलेन बने थे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के साथ दर्शन हिट मूवी मैरी कॉम (Mary Kom) कर चुके हैं। वह देसी गर्ल के पति के किरदार में नजर आए थे। वह दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ ही कर रहे थे।

सेट पर अनुष्का और प्रियंका के बीच हुई थी बहस

दर्शन ने एक हालिया इंटरव्यू में रिवील किया कि कैसे प्रियंका और अनुष्का के विचार उनको लेकर कितने अलग थे। प्रियंका जहां उन्हें स्वीट समझती थीं, वहीं अनुष्का उन्हें घमंडी मानती थीं। एक बार सेट पर दोनों मिले और उनकी आपस में बहस हो गई। बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में दर्शन ने बताया-


अनुष्का और प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मिलीं और मेरे बारे में बातें कीं। प्रियंका ने कहा कि दर्शन बहुत प्यारा, मेहनती और अच्छा एक्टर है। अनुष्का बोली, 'कहां?' मैंने उससे ज्यादा घमंडी इंसान नहीं देखा। उन्होंने मुझे लेकर बहस की। उन दोनों के साथ मैं उस समय अपने किरदार में था। मैं उस समय सतबीर था, मैंने अनुष्का को कभी नमस्ते नहीं किया। क्लाइमेक्स के बाद मैंने उन्हें अपना परिचय दिया।





दर्शन को रॉड से मारना चाहती थीं अनुष्का

दर्शन कुमार का कहना है कि अनुष्का शर्मा उनसे इतनी नाराज थीं कि यह तक कह दिया था कि वह उन्हें क्लाइमेक्स में रॉड से मारेंगी। अभिनेता ने बताया-


यह मेरी प्रक्रिया का एक हिस्सा था। उन्हें कोई अंदाजा नहीं था। उन्हें लगता था कि मेरा रवैया कुछ ऐसा है, शायद उन्होंने भी यही सोचा होगा। उन्होंने मजाक में किसी से कहा था, 'क्लाइमैक्स में इसे अच्छे से रॉड मारूंगी।' बाद में मैं उनसे दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मिला। उनका मन बदल गया था और उन्हें लगा कि मैं बहुत प्यारा हूं। मैंने उनसे कहा कि मैं उस समय अपने किरदार में था।



दर्शन ने अनुष्का की तारीफ करते हुए बताया कि एनएच10 में एक सीक्वेंस के दौरान उन्हें एक्ट्रेस के बाल खींचने थे और उन्होंने उनसे असली में बाल खींचने के लिए कहा था। उस वक्त उन्होंने अपने दर्द को भी इग्नोर कर दिया था।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: