Monday, September 22, 2025

Zubeen Garg के डेथ सर्टिफिकेट से मौत का कारण चल गया पता, हार्ट अटैक नहीं, इस चीज से गई सिंगर की जान

SHARE
Zubeen Garg के डेथ सर्टिफिकेट से मौत का कारण चल गया पता, हार्ट अटैक नहीं, इस चीज से गई सिंगर की जान


Zubeen Garg Death Reason मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का बीते दिनों निधन हो गया। इस वक्त पूरा देश उनके निधन से दंग है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि आखिर उनका निधन कैसे हुआ। अब डेथ सर्टिफिकेट से उनके मौत के कारण पता चला है। जानिए इस बारे में।


सिंगापुर से भेजा गया जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 'या अली' (गैंगस्टर मूवी) और 'दिल तू ही बता' (कृष 3) जैसे चार्टबस्टर बॉलीवुड गाने गा चुके जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने हिंदी के अलावा असमीस समेत कई भाषाओं में अपनी आवाज दी थी। 19 सितंबर को 52 साल की उम्र में उनकी अचानक मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था।


जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में हुआ। उस वक्त वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे। वह सिंगापुर नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गए थे और कॉन्सर्ट से पहले ही यह हादसा हो गया। जुबीन की मौत को लेकर अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं। बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिवील किया था कि स्कूबा डाइविंग के दौरान उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहना था, जिसके चलते उनका निधन हुआ।

जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट आया सामने

फिर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जुबीन की पत्नी ने खुलासा किया कि स्कूबा डाइविंग के दौरान लाइफ जैकेट न पहनने से नहीं, बल्कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। अब सिंगर का डेथ सर्टिफिकेट सामने आया है जिसमें उनके मौत का कारण लिखा हुआ है। अब असम के सीएम ने फिर से बताया है कि सिंगर की मौत का कारण डूबने से हुई है।




Photo Credit - X
इस वजह से गई थी जुबीन गर्ग की जान

एएनआई के मुताबिक, असम के सीएम हिमंत ने कहा, "सिंगापुर हाई कमीशन ने जुबीन गर्ग का डेथ सर्टिफिकेट भेजा है, जिसमें मौत का कारण डूबना बताया गया है लेकिन यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डेथ सर्टिफिकेट अलग-अलग होते हैं। हम ये दस्तावेज CID को भेजेंगे। असम सरकार के मुख्य सचिव जल्द से जल्द पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पाने के लिए सिंगापुर के राजदूत से संपर्क कर रहे हैं।"



Photo Credit - X

फिलहाल, जुबीन गर्ग का शव सिंगापुर से भारत आ गया है। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ सिंगर को अंतिम विदाई दी जाएगी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: