सैयारा के Ahaan Panday से पंगा लेगा का 90s का ये स्टार, फिल्म में निभाएगा नेगेटिव रोल?
Ahaan Panday Upcoming Movie: फिल्म सैयारा से हिंदी सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू करने वाले अभिनेता अहान पांडे का नाम इन दिनों अपकमिंग मूवी को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। खबर है कि इस मूवी में 90s का एक बड़ा स्टार नेगेटिव रोल प्ले करेगा।
अहान पांडे की फिल्म में इस एक्टर की एंट्री (फोटो क्रेडिट- एक्स)
जाहिर है कि बॉबी देओल का किरदार इस फिल्म में नेगेटिव हो सकता है। हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन अगर ऐसा सच में हुआ तो यकीनन तौर अहान पांडे और बॉबी देओल का फेस ऑफ फिल्म के लिए कारगर साबित होगा।

फिलहाल बॉबी देओल का नाम निर्देशक अनुराग कश्यप की बंदर और आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर अल्फा को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में बॉबी ने अल्फा के लिए आलिया संग अपने एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग को भी पूरा किया है।
फिल्म में नजर आएंगी शरवरी वाघ
मौजूदा समय में बी टाउन एक्ट्रेस शरवरी वाघ कामयाबी के रथ पर सवार हैं। खबर ये भी है कि अहान पांडे के साथ अली अब्बास जफर की इस मूवी में शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2027 में इस बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है।
0 comments: