Saturday, November 22, 2025

Kapoor Family: मिलिए Raj Kapoor की 5 पीढ़ियों से, क्या है बॉलीवुड के पहले फिल्मी परिवार की कहानी?

SHARE

 Kapoor Family: मिलिए Raj Kapoor की 5 पीढ़ियों से, क्या है बॉलीवुड के पहले फिल्मी परिवार की कहानी?


Meet Kapoor Family: बॉलीवुड के पहले फिल्मी परिवार कपूर खानदान का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध रहा है। वहीं राज कपूर का भारतीय में एक बड़ा नाम रहा है वहीं उनकी पीढ़ियों ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। आइए आज राज कपूर की फैमिली को थोड़ा करीब से जानें।





मिलिए राज कपूर की 5 पीढ़ियों से

कपूर, ये नाम सुनते ही हमारे जहन में बॉलीवुड के मशहूर परिवार की यादें ताजा हो जाती हैं। यह परिवार भारतीय सिनेमा के उदय के साथ शुरू हुआ और इसकी पीढ़ियों ने कई बदलाव इस इंडस्ट्री में देखते हुए अपने करियर को नई ऊचाइयां दीं। इस वक्त कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी भी सिनेमा में अपना अच्छा खासा नाम कमा चुकी है वहीं पांचवीं पीढ़ी भी इसकी विरासत का हिस्सा बन रही है।


आइए आज हम इस समृद्ध परिवार के एक महत्वपूर्ण हिस्से को जानेंगे जिसमें लीजेंडरी एक्टर-फिल्ममेकर राज कपूर की 5 पीढ़ियां शामिल हैं।
1 पृथ्वीराज कपूर (1903-1972)

पृथ्वीराज कपूर का जन्म पंजाब में हुआ। वे एक भारतीय अभिनेता थे, जिन्हें हिंदी सिनेमा की नींव रखने वाली हस्तियों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1944 में मुम्बई में एक थिएटर कंपनी के रूप में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। उनका सबसे यादगार किरदार मुगले आजम में अकबर का है। उन्होंने रामसरनी मेहरा से 1923 में शादी रचाई थी और उनके 6 बच्चे थे, जिनमें राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर शामिल हैं। उनके सबसे बड़े राज कपूर थे।





2. राज कपूर (1924-1988)

राज कपूर ने भारतीय सिनेमा में खूब नाम कमाया, उन्हें इंडिया का चार्ली चैपलीन कहा जाता था। वे एक एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। उन्होंने कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी जिनके साथ उनके 5 बच्चे थे- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर , राजीव कपूर, ऋतु कपूर और रीमा। राज कपूर ने श्री 420, मेरा नाम जोकर, बूट पुलिस, बरसात, किस्मत, जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें पद्म भूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था।



3. रणधीर कपूर

रणधीर सभी भाई बहनों में सबसे बड़े हैं, उन्होंने राज कपूर की श्री 420 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है जिनमें कल आज और कल, हमराही, जीत, लफंगा, लक्ष्मण शामिल हैं। रणधीर ने बबीता शिवदासानी से शादी की और उनकी दो बेटियां हुईं- करिश्मा कपूर और करीना कपूर। दोनों ने ही फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं।


करिश्मा कपूर को पहली कपूर महिला माना जाता है जिसने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और सफलता पाई। करिश्मा ने राजा बाबू, अंदाज अपना अपना, साजन चले ससुराल, राजा हिंदुस्तानी, बीवी नंबर 1, हीरो नंबर 1, हम साथ-साथ हैं, जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने संजय कपूर से शादी की थी लेकिन अब वे अलग हो गए हैं। उनके दो बच्चे हैं-समायरा और कियान।
करीना कपूर की बात करें तो उन्हें किसी पहचान की जरूरत तो नहीं है लेकिन उन्होंने भी अपनी बहन की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है और वे आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। करीना का जन्म 1080 में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में रेफ्यूजी, कभी खुशी कभी गम, ओमकारा, जब वी मेट, तलाश, कुर्बान, उड़ता पंजाब, हीरोइन, 3 इडियट्स, बॉडीगार्ड, लाल सिंह चड्ढा, बजरंगी भाईजान, गुड न्यूज, गोलमाल फ्रेंचाइजी में काम किया है। करीना ने सैफ अली खान से शादी की है और उनके दो बेटे- तैमूर और जहांगीर हैं।

4. ऋषि कपूर (1952-2020)

ऋषि कपूर एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने मेरा नाम जोकर से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था और नेशनल अवॉर्ड जीता था। इसके बाद उन्होंने कभी-कभी, लैला मजनूं, अमर अकबर एंथनी, सरगम, प्रेम रोग, कूली, चांदनी, दामिनी जैसी फिल्मों काम किया है। उन्होंने नीतू कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे हुए- रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर।


रिद्धिमा कपूर ने भरत साहनी से शादी की और उनकी एक बेटी है समारा।
Ranbir Kapoor का जन्म 1982 में हुआ और वे फिल्मों में एक्टिव रहे। उन्होंने फिल्म सांवरिया से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, रॉकस्टार, बर्फी, ये जवानी है दीवानी, संजू, ए दिल है मुश्किल, ब्रह्मास्त्र, एनिमल जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने आलिया भट्ट् से शादी की और उनकी एक बेटी है-राहा।

5. राजीव कपूर (1962-2021)

राजीव कपूर ने एक जान हैं हम से फिल्मों में डेब्यू किया था और इसके बाद राम तेरी गंगा मैली, आसमान, लवर बॉय, हम तो चले परदेस जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने आरती सबरवाल से शादी की थी जो सिर्फ दो साल चली और उनके कोई बच्चे नहीं हैं।



5. ऋतु नंदा (1948-2020)ऋतु नंदा ने राजन नंदा ने शादी की और उनके दो बच्चे हैं निखिल नंदा और निताशा नंदा।
निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से हुई और उनके दो बच्चे हैं नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा।

6. रीमा जैन (1952)

रीमा ने मनोज जैन से शादी की और उनके दो बच्चे हुए आदर जैन और अरमान जैन।
आदर ने आलेखा आडवाणी से 2025 में शादी की।
अरमान जैन ने अनीसा मल्होत्रा से शादी की और उनका एक बेटा है- राणा।


तो इस तरह पूरी होती है राज कपूर की फैमिली ट्री-

पहली पीढ़ी- पृथ्वीराज कपूर
दूसरी पीढ़ी-राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, उर्मिला कपूर
तीसरी पीढ़ी- ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रीमा, ऋतु
चौथी पीढ़ी- करिश्मा, करीना, रिद्धिमा, रणबीर, आदर जैन, अरमान जैन, निखिल नंदा, निताशा नंदा।

पांचवीं पीढ़ी- समायरा, कियान, तैमूर, जहांगीर, समारा, राहा, अगस्त्य नंदा, नव्या नंदा, राणा।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: