Monday, November 3, 2025

Maruti Suzuki Fronx के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI,

SHARE

 Maruti Suzuki Fronx के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, 

Car Finance Plan: देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट SUV के तौर पर Maruti Fronx को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये महीने की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।




 देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Fronx Price

मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स के बेस वेरिएंट Sigma को 6.85 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 7.70 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 6.85 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 48 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 38 हजार रुपये देने होंगे।


दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट कितनी ईएमआई

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.70 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 5.70 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9184 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 5.70 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9184 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Fronx बेस वेरिएंट के लिए करीब दो लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 9.71 लाख रुपये देंगे।

किनसे होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी ओर से Fronx को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है। इसके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: