Sunday, November 2, 2025

डर नहीं, दहशत हूं... Shah Rukh Khan ने किया खून-खराबा, झक्कास है 'किंग' की पहली झलक

SHARE

 डर नहीं, दहशत हूं... Shah Rukh Khan ने किया खून-खराबा, झक्कास है 'किंग' की पहली झलक





King Title Reveal Video: शाह रुख खान की आगामी फिल्म किंग की पहली झलक आखिरकार शेयर कर दी गई है। लंबे समय से फिल्म का इंतजार हो रहा था और अब पहली झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया है।





किंग से सामने आया शाह रुख खान का पहला लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम


 शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की आगामी फिल्म किंग का काफी समय से इंतजार हो रहा था। डंकी के बाद से ही अभिनेता बड़े पर्दे से गायब हैं और वह अपनी आगामी फिल्म किंग की तैयारी में लगे हुए थे। अब आखिरकार किंग मूवी से अभिनेता की पहली झलक सामने आ गई है जिसमें आप उनका 'नेवर बिफोर लुक' देख हैरान रह जाएंगे।


आज शाह रुख खान का 60वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अभिनेता की आगामी फिल्म किंग का टाइटल रिवील किया है जिसे देखते ही फैंस उत्साहित हो गए हैं।


किंग का टीजर आया सामने

वीडियो की शुरुआत ही शाह रुख खान के इंटेंस लुक और रौबीली आवाज से होती है। 1 मिनट 11 सेकंड के वीडियो की शुरुआत शाह रुख खान के दमदार डायलॉग से हुई- 'कितने खून किए? याद नहीं, अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं, बस उनकी आंखों में एहसास देखा कि यह उनकी आखिरी सांस है और मैं उसकी वजह।' 'हजार जुर्म, 100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग।' शाह रुख का ये डायलॉग भी काफी दमदार है।


आखिर में शाह रुख खान कहते हैं- 'डर नहीं, दहशत हूं।' इस एक मिनट के वीडियो में शाह रुख खान का बेरहम गैंगस्टर वाला अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के सीन एनिमल से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक नाम- किंग। किंग टाइटल रिवील। यह शोटाइम है।"
कब रिलीज होगी शाह रुख की किंग?

यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। अभी तारीख अनाउंस नहीं की गई है। फिल्म में शाह रुख के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अरशद वारसी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: