Saturday, September 2, 2017

#Minister बिसेन से छात्राओं ने ऐसा क्या कह दिया कि वे भड़क गए

SHARE

बालाघाट, ब्यूरो. मध्यप्रदेश के मंत्री गौरीशंकर बिसेन शनिवार को बालाघाट जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने उन्हें घेर लिया और शासकीय कॉलेज में सीटें कम होने की शिकायत की। एडमिशन न होने से हताश एक छात्रा रोने लगी और कहा कि ‘अब हम क्या करें, हम चाट का ठेला लगा लेते हैं आप खाने आओगे।’ इस पर मंत्री ने सभी बच्चों को आश्वासन दिया और सर्किट हाउस जाने की बात कही।

जब बड़ी देर तक मंत्री वहां नहीं पहुंचे तो सभी भाजपा कार्यालय पहुंच गए और मंत्री को वहीं फिर घेर लिया। इस पर मंत्री बिसेन उनसे नाराज हो गए और कह दिया कि आपके मंत्री से बात कर ली है, अब क्या करें। उनके इस बर्ताव के बाद सभी छात्र-छात्राएं भाजपा कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए।


SHARE

Author: verified_user

0 comments: