न्यू ईयर सेलिब्रेशन के अमेरिका के लोगों में जबरदस्त उत्साह है. इस चक्कर में अमेरिका में जाम की स्थिति सड़कों पर नहीं बल्कि आसमान में बन गई है. स्थिति ये है कि एक घंटे में 12 हजार विमानों को उड़ान भरनी पड़ रही है. इस बार अमेरिका उपमहाद्वीप के 10.40 करोड़ लोग इस बार नए साल का जश्न मनाने के लिए निकलें हैं. इस बार 1 जनवरी तक 70 लाख लोग हवाई सफर करेंगे. जिस कारण एयर ट्रेफिक कांट्रोल करने वालों के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. नये साल पर ऐसी स्थिति अमेरिका में 16 सालों में पहली बार बनी है. इस चुनौती से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है.
0 comments: