चीन ने 2022 शीतकालीन ओलंपिक के लिए दो मेजबान शहरों बीजिंग और झांगजियाकौ को जोड़ने के लिए पहली स्मार्ट और हाईस्पीड ट्रेन शुरू की है. यह ट्रेन बीजिंग से झांगजियाकौ के बीच चलेगी. वहीं, 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन को लेकर चीन का दावा है कि यह दुनिया की पहली स्मार्ट और हाईस्पीड ट्रेन है. इस हाईस्पीड ट्रेन को चीन ने 56,496 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की है. इस ट्रेन में इस्तेमाल सभी तरह की तकनीक के साथ जीपीएस सिस्टम को भी खुद चीन ने ही तैयार किया है. इस ट्रेन में 5जी सिग्नल वायरलेस चार्जिंग और स्मार्ट लाइटिंग के साथ सभी सुविधाएं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कनेक्ट है. वहीं, यह ट्रेन चालक रहित यानी ड्राइवरलेस है.
बिना ड्राइवर चीन में चली स्मार्ट ट्रेन,

0 comments: