Wednesday, May 15, 2024

गठबंधन की सरकार आई तो गरीबों को देंगे 10 किलो अनाज', लखनऊ में मल्लिकार्जुन खरगे ने क‍िया वादा

SHARE

 गठबंधन की सरकार आई तो गरीबों को देंगे 10 किलो अनाज', लखनऊ में मल्लिकार्जुन खरगे ने क‍िया वादा


मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि भाजपा जितना मर्जी जोर लगा ले 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत नहीं होगी। यह चुनाव देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो संविधान बदलकर वंचित समाज व पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त किया जाएगा। इसलिए कांग्रेस पिछड़ों गरीबों व आदिवासियों की लड़ाई लड़ रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि 4 जून को गठबंधन की सरकार आने के बाद गरीबों को पांच की बजाय मुफ्त में 10 किलो अनाज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंचित समाज, पिछड़ों व आदिवासियों को उनका अधिकार देने के लिए जाति आधारित गणना करवाना जरूरी है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा जितना मर्जी जोर लगा ले 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत नहीं होगी। यह चुनाव देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो संविधान बदलकर वंचित समाज व पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त किया जाएगा। इसलिए कांग्रेस पिछड़ों, गरीबों व आदिवासियों की लड़ाई लड़ रही है।

खरगे ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत खुद कह चुके हैं कि इस बार संविधान बदलने के लिए तीन तिहाई बहुमत चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस गरीबों के साथ है तो भाजपा अमीरों की विचारधारा साथ लेकर चल रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को 140 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेगी, जबकि उत्तर प्रदेश में गठबंधन को 70 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: