केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन: ग्वालियर में होगा माधवी राजे का अंतिम संस्कार, इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजिल
Madhavi Raje funeral in Gwalior: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का अंतिम संस्कार ग्वालियर में होगा। पार्थिव देह जय विलास पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी।
Madhavi Raje funeral in Gwalior: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का अंतिम संस्कार ग्वालियर में शाही परंपरा के अनुसार किया जाएगा। उनकी पार्थिव देह दिल्ली से विशेष विमान के जरिए ग्वालियर लाई जाएगी। यहां उनके निवास जय विलास पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
Madhavi Raje Sindhiyaदिल्ली एम्स की ओर से बताया गया कि माधवी राजे ने सुबह 9:28 बजे अंतिम सांस ली है। पिछले कुछ दिन से वह वेंटिलेटर पर थीं। 15 फरवरी को उन्हें सेप्सिस व निमोनिया के चलते भर्ती किया गया था।
माधवी राजे के निधन पर इन्होंने जताया दुख मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक जताया। X पर लिखा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ। मां जीवन का आधार होती हैं। बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
कमलनाथ ने जताया दुख
माधवी राजे सिंधिया के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख जताया। X पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं ज्योतरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। दिवंगत आत्मा की शांति और सिंधिया परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति देने के निए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। एक्स पर लिखा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता का निधन अन्यंत दु:खद है। मेरी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक जताया। X पर लिखा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और सिंधिया परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
नरोत्तम मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि
नरोत्तम मिश्रा ने लिखा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता राजमाता माधवी राजे सिंधिया के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां पीताम्बरा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

0 comments: