‘मुंह खुलता है तो…’ AR Rahman ने साधा Ranveer Allahbadia पर निशाना? विक्की कौशल ने भी किया रिएक्ट
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) की एक टिप्पणी की वजह से शो को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में समय रैना समेत एपिसोड में मौजूद लोगों पर अभद्रता फैलाने के आरोप में शिकायत दर्ज हो चुकी है। अब छावा फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर भी इस विवाद का जिक्र हुआ।
ए आर रहमान ने साधा रणवीर इलाहाबादिया पर निशाना (Photo Credit- Instagram)HIGHLIGHTSरणवीर इलाहाबादिया का नाम इन दिनों सुर्खियों में है
इंडियाज गॉट लेटेंट के कमेंट के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है
अब ए आर रहमान ने भी रणवीर पर रिएक्ट किया है
समय रैना का कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट (Indias Got Latent) विवादों को कारण चर्चा में है। इसके एक लेटेस्ट एपिसोड पर विवाद कम होता नजर नहीं आ रहा है। यूट्यूबर और बिजनेसमैन रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) ने शो के दौरान एक कंटेस्टेंट्स से फूहड़ता की हदों का पार करने वाला सवाल किया। इसके बाद क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई और लोगों ने डार्क कॉमेडी के नाम पर अभद्रता फैलाने का आरोप तमाम कॉमेडीयन पर लगाया।
मशहूर लेखक से लेकर आम लोगों ने नाराजगी जाहिर की तो मुंबई में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। इसके बाद असम के सीएम ने जानकारी दी कि गुवाहाटी में इंडियाज गॉट लेटेंट की टीम पर अभद्रता फैलाने की वजह से मामला दर्ज किया गया है। समय रैना ने बीते दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शो के सभी एपिसोड को हटाने की जानकारी दी। इस बीच छावा फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में ए आर रहमान ने इशारों-इशारों में रणवीर के विवादित बयान पर अपना रिएक्शन दिया है।
ए आर रहमान ने क्या कहा?बुधवार को छावा फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में संगीतकार ए आर रहमान (AR Rahman) भी नजर आए। उन्होंने फिल्म में म्यूजिक दिया है। इस दौरान मूवी के लीड स्टार विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना भी मौजूद थे। हालांकि, चर्चा में रहमान का एक कमेंट आ गया है, जिसे रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर रिएक्शन बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विक्की ने ए आर रहमान से सवाल किया कि वह फिल्म के लिए अपने म्यूजिक को तीन इमोजी में बताएं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'वो जो अपना मुंह बंद रखता है।'
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ए आर रहमान ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, इस हफ्ते हम सभी ने देख लिया है कि मुंह खोलने पर क्या-क्या हो सकता है। इस कमेंट को ज्यादातर लोगों ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर कटाक्ष के तौर पर देखा जा रहा है।
विक्की कौशल ने हंसते हुए दिया रिएक्शनसंगीतकार ए आर रहमान की बात को सुनकर विक्की कौशल अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाए। उन्होंने हंसते हुए कहा, रोस्टिंग के बारे में बात करें। इसके बाद तो लोगों को साफ अंदाजा लग गया कि उनका कमेंट जरूर रणवीर इलाहाबादिया के लिए ही था।

Photo Credit- Instagram
रणवीर इलाहाबादिया ने मामले में मांगी माफीइंडियाज गॉट लेटेंट से रणवीर इलाहाबादिया का कमेंट वायरल होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा था, 'मेरा कमेंट न केवल अनुचित था, बल्कि मजाकिया भी नहीं था। मैं सिर्फ माफी मांगने आया हूं।'
0 comments: