Thursday, February 13, 2025

बॉक्स ऑफिस पर विदामुयार्ची का राज! हफ्तेभर धड़ाधड़ छापे नोट, कमाई करेगी हैरान

SHARE

 बॉक्स ऑफिस पर विदामुयार्ची का राज! हफ्तेभर धड़ाधड़ छापे नोट, कमाई करेगी हैरान


Vidaamuyarchi Box Office Collection साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार अजित कुमार (Ajith Kumar) इन दिनों फिल्म विदामुयार्ची को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विदामुयार्ची ने रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अपनी छाप छोड़ी है। ऐसे में आइए जानते हैं रिलीज के 7वें दिन इस एक्शन थ्रिलर मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है

विदामुयार्ची बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTSहफ्तेभर में कैसा रहा विदामुयार्ची का हाल
अजित कुमार की फिल्म ने की इतनी कमाई
7वें दिन विदामुयार्ची का कलेक्शन हुआ इतना

 Vidaamuyarchi Box Office Collection Day 7: बीते सप्ताह को साउथ सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की तमिल एक्शन थ्रिलर मूवी विदामुयार्ची को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया गया है, जिसके चलते विदामुयार्ची के बारे में खूब चर्चा हो रही है।


रिलीज के 7वें दिन भी कमाई के मामले में विदामुयार्ची ने अपनी दावेदारी पेश की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बुधवार को अजित की इस फिल्म ने कितने करोड़ का कारोबार किया है। साथ ही विदामुयार्ची का वीकली कलेक्शन क्या कहता है।


7वें दिन विदामुयार्ची ने कमाए इतने करोड़अजित कुमार की विदामुयार्ची की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही ये मूवी थिएटर्स में आई, उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखरेना शुरू कर दिया। ओपनिग वीकेंड में बंपर करने के बाद वीक डे में बेशक विदामुयार्ची के कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन इसमें ज्यादा अंतर नहीं देखने को मिला।




फोटो क्रेडिट- एक्स

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 7वें दिन अजित की विदामुयार्ची ने करीब 2.28 करोड़ का कारोबार किया है। जो मंगलवार की तुलना में लगभग 1 करोड़ कम हैं। बुधवार को फिल्म की कमाई में 31.94 प्रतिशत की कटौती हुई है, जिसने मेकर्स की चिंता को बढ़ा दिया होगा।




फोटो क्रेडिट- एक्स7वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जोड़ दिया तो अब अजित कुमार की इस मूवी का टोटल बिजनेस 71.1 करोड़ हो गया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ आंकड़ा छूने से अभी भी विदामुयार्ची काफी पीछे है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म इस क्लब में एंट्री ले सकती है।


विदामुयार्ची वीकली कलेक्शन ग्राफ12 फरवरी को विदामुयार्ची ने अपनी रिलीज का पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। इन 7 दिनों में फिल्म की कमाई काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। आइए एक नजर अजित कुमार की मूवी के वीकली कलेक्शन ग्राफ पर डालते हैं।


दिन कलेक्शन
पहला दिन 26 करोड़
दूसरा दिन 10.25 करोड़
तीसरा दिन 13.5 करोड़
चौथा दिन 12.5 करोड़
पांचवा दिन 3.2 करोड़
छठा दिन 3.35 करोड़
सातवां दिन 2.28 करोड़
टोटल 71.1 करोड़
SHARE

Author: verified_user

0 comments: