आमिर खान के लाडले बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। खुशी कपूर के साथ उनकी फिल्म लवयापा रिलीज (Loveyapa Release Date) होगी। मुंबई में फिल्म की खास स्क्रीनिंग (Loveyapa Screening) सितारों के लिए रखी गई। इसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। हालांकि सभी का ध्यान तीनों खान की जोड़ी ने आकर्षित कर लिया।
लवयापा फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे तीनों खान (Photo Credit- Instagram)एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जुनैद खान बड़े पर्दे पर लवयापा के जरिए पहली बार नजर आएंगे। इसमें उनके साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की जोड़ी बनी है। इन दिनों दोनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई, जिसमें हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सितारे एक साथ नजर आए।
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स का जिक्र होता है, तो तीनों खान यानी शा हरुख, सलमान और आमिर खान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। जब ये तिकड़ी साथ नजर आती है, तो हर इवेंट अपने आप ग्रैंड हो जाता है। बुधवार की रात को सिनेमा के इन तीन बड़े सितारों को एक साथ देखा गया। इस दौरान के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
जुनैद खान की फिल्म देखने पहुंचे शाह रुख-सलमानआमिर खान के बेटे जुनैद खान की लवयापा की स्क्रीनिंग में शाह रुख पहुंचे। इस दौरान आमिर खान ने अपने दोस्त और बॉलीवुड एक्टर का गले लगाकर स्वागत किया। इसके अलावा, उनके पूरे परिवार का का स्वागत आमिर खान ने किया। पैपराजी के कैमरों ने इन यादगार पलों को कैमरे में कैद कर लिया।
यह विडियो भी देखें
इसके बाद भाईजान यानी सलमान खान की एंट्री ने इस इवेंट को और ज्यादा स्पेशल बना दिया। फिल्म देखने के बाद सलमान ने पैप्स के लिए पोज भी दिए। अभिनेता हमेशा की तरह कैजुल लुक में नजर आए।
0 comments: