हाफिज सईद के बेटे ने खाई कश्मीर की 'आजादी' की कसम, लाहौर में PM मोदी का भी किया जिक्र
हाफीज सईद (Hafiz Muhammad Saeed) के बेटे तल्हा सईद ने कश्मीर की आजादी की बात कही है। पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित तथाकथित कश्मीर एकजुटता दिवस के अवसर पर उसने यह बात कही। उसने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। बुधवार को रैली में बोलते हुए उसने अपने पिता की रिहाई की मांग की है। साल 2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान की जेल में बंद है।
आतंकी हाफिज सईद के बेटे ने कश्मीर की आजादी की कसम खाई है।(फोटो सोर्स: पीटीआई)भारत के दुश्मनों में से एक आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Muhammad Saeed) के बेटा तल्हा ने 'कश्मीर को आजाद' करने की कसम खाई है। पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित तथाकथित 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के अवसर पर यह बात कही। रैली के दौरान तल्हा सईद (Talha Saeed) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को रैली में बोलते हुए उसने अपने पिता की रिहाई की मांग की है। साल 2008 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान की जेल में बंद है।
(15).jpg)
(तल्हा सईद की फाइल फोटो)
हफीज के बेटे ने भारत के खिलाफ उगला जहरतल्हा ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देना चाहता हूं कि कश्मीर मुसलमानों का है और हम कश्मीर को आपसे छीन लेंगे। यह जल्द ही पाकिस्तान मुस्लिम भारत का हिस्सा बन जाएगा।
तल्हा ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा को वैश्विक स्तर पर एक आतंकवादी संगठन के रूप में पहचाना गया है, जो गलत है। उसने कहा कि मेरे पिता को बदनाम करने में भारत का हाथ है। उसने कहा कि पाकिस्तान सरकार को अपनी नीति की समीक्षा करनी चाहिए और हाफिज सईद को जल्द जेल से रिहा करना चाहिए।
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईदलश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के संस्थापक हाफिज सईद को 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमांइड माना जाता है। विभिन्न आतंकी वित्तपोषण मामलों में पाकिस्तान ने हाफिज सईद को 78 साल की कैद की सजा सुनाई है और 2022 में 31 साल की अतिरिक्त जेल की सजा भी सुनाई है। बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा को अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र दोनों ने आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
0 comments: