Friday, June 6, 2025

Ramayana की शूटिंग के बीच Ranbir Kapoor का नया लुक वायरल, क्लीन शेव-लीन बॉडी में एक्टर को देख फिदा हुए फैंस

SHARE

 Ramayana की शूटिंग के बीच Ranbir Kapoor का नया लुक वायरल, क्लीन शेव-लीन बॉडी में एक्टर को देख फिदा हुए फैंस


बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रामायण फिल्म (Ramayana Movie) की शूटिंग के बीच रणबीर का नया लुक सामने आया है जिसे देख फैंस भी उनके दीवाने हो गए हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लीन बॉडी में रणबीर कपूर का नया लुक। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 रणबीर कपूर पिछले 18 सालों से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। रोमांटिक हो या फिर एक्शन... पिता ऋषि कपूर और दादा राज कपूर की तरह उन्होंने अपने हर किरदार में जान फूंकी है। अब वह अपने अभिनय का स्तर बढ़ाने जा रहे हैं और पहली बार पौराणिक फिल्म में काम करने जा रहे हैं।


ऐसा पहली बार होगा जब रणबीर कपूर को बड़े पर्दे पर भगवान राम (Lord Rama) की भूमिका में देखा जाएगा। जब से एलान हुआ है कि रणबीर रामायण मूवी (Ramayana Movie) में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं, तभी से दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर एक अलग अवतार में देखने के लिए उत्सुक हैं।


नए लुक में नजर आए रणबीर कपूररणबीर कपूर अपनी मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। बड़े पर्दे पर भगवान राम की छवि को उजागर करने के लिए उन्होंने अपना लुक भी एकदम चेंज कर दिया है। हाल ही में वह एक नए लुक में नजर आए।




बीती शाम यानी 5 जून को रणबीर कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया। ओलिव ग्रीन टीशर्ट और पैंट के साथ अभिनेता ने व्हाइट स्नीकर्स और ब्राउन शेड के गॉगल्स कैरी किए थे जिसमें वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। उनकी लीन बॉडी और क्लीन शेव लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया।

रणबीर की लीन बॉडी पर अटकी फैंस की निगाहेंसोशल मीडिया पर जैसे ही रणबीर कपूर का लुक वायरल हुआ, लोग अपना रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा, "हैंडसम मैन।" एक ने उन्हें धूप की किरण बताया है। बाकी फैंस भी हार्ट और फायर की इमोजी के साथ अभिनेता के नए लुक की तारीफ कर रहे हैं।


रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मेंरणबीर कपूर नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका में दिखाई देंगे। दो भागों में बनने वाली रामायण का पहला भाग अगले साल दीवाली पर रिलीज होगा और दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग मूवी एनिमल पार्क (Animal Park) में भी दिखाई देंगी।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: