Monday, August 4, 2025

पीएम मोदी के साथ एक अच्छा संबंध लेकिन...', रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के सलाहकार ने भारत के लिए क्या कहा?

SHARE

 पीएम मोदी के साथ एक अच्छा संबंध लेकिन...', रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के सलाहकार ने भारत के लिए क्या कहा?


हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार स्टीफन मिलर ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करने का आरोप लगाया है। मिलर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत के इस कदम से सहमत नहीं है और चाहता है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करे। हालाँकि भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।

ट्रंप प्रशासन ने भारत के रूस के साथ Oil ट्रेड पर साधा निशाना।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया। ट्रंप के इस एकतरफा फैसले के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव देखने को मिल रहा है। इस बीच ट्रंप के शीर्ष सलाहकार स्टीफन मिलर ने रविवार को एक हैरान करनी बात कह डाली।


दरअसल, उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारत रूसे से तेल खरीदने के जरिए यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष तौर से फंडिंग कर रहा है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि डोनाल्ड ट्रंप को ये स्वीकार्य नहीं है। हालांकि, भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि रूस के साथ तेल खरीदना जारी रखा जाएगा।


'रूस से तेल खरीदना बंद करे भारत'

जानकारी दें कि स्टीफन मिलर ट्रंप प्रशासन में व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम द संडे मॉर्निंग में दिए एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत रूस से तेल ना खरीदे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत यूक्रेन जंग को इंडायरेक्टली फाइनेंस कर रहा है।


उन्होंने आगे करा कि लोगों को जानकर हैरानी होगी कि इस तथ्य पर भारत चीन के साथ है। यह दोनों देश गठजोड़ बनाकर रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। इससे रूस को यूक्रेन के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद मिल रही है।

रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा भारत

हाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए। इस पूरे मामले में भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया तो सामने नहीं आई है। वाशिंगटन में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से भी इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।
SHARE

Author: verified_user

0 comments: